संजय राउत मानहानि केस में दोषी करार... 15 दिन जेल की सजा, 25 हजार जुर्माना...

Sanjay Raut found guilty in defamation case, sentenced to 15 days in jail, fined Rs 25,000...

संजय राउत मानहानि केस में दोषी करार...  15 दिन जेल की सजा, 25 हजार जुर्माना...

संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का एक आरोप लगाया था। इस पर किरीट सोमैया ने राउत को इस आरोप का सबूत करने की चुनौती दी थी। लकिन संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं दिए जाने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर डाला था।

मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बड़ा झटका लगा है। संजय राउत मानहानि के मामले में दोषी पाए गए हैं। राउत को 15 दिन कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आज इस मामले पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सिवड़ी अदालत) ने राज्यसभा सदस्य राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए दंड) के तहत दोषी ठहराया और उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

मेधा सोमैया ने वकील विवेकानंद गुप्ता के माध्यम से दायर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार तथा पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राउत ने उन पर मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया था, ‘‘आरोपी द्वारा मीडिया को दिए गए बयान अपने आप में मानहानिकारक हैं। ये बयान आम जनता की नजर में मेरे चरित्र को खराब करने के लिए दिए गए हैं।”

Read More महाराष्‍ट्र / हमारे पास 208 विधायकों का समर्थन; शेष 80 सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत करेंगे - आशीष शेलार

वहीं कोर्ट के इस फैसले पर पर संजय राउत ने बड़ा बयान देता हुए कहा कि, मैं कोर्ट के आदेश का पुरा सम्मान करता हूं लेकिन मुझे यकीन नहीं होता कि ऐसा आदेश पारित हुआ है। राउत ने यह भी कहा कि हम उस देश में न्याय की उम्मीद कैसे करें जहां देश के प्रधानमंत्री गणेश उत्सव के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के घर जाते हैं और मोदक खाकर आते हैं।

Read More मुंबई: झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे तो राउत को जेल जाना होगा - संजय निरुपम

जानकारी दें कि यह मामला साल 2022 का है। संजय राउत ने मेधा सोमैया पर मुलुंड में शौचालय घोटाले में शामिल होने का एक आरोप लगाया था। इस पर किरीट सोमैया ने राउत को इस आरोप का सबूत करने की चुनौती दी थी। लकिन संजय राउत द्वारा कोई सबूत नहीं दिए जाने पर मेधा सोमैया ने संजय राउत के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर कर डाला था।

Read More दो समुदायों के बीच हिंसा; शिंगणापुर में अब स्थिति शांतिपूर्ण 

 

Read More  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ; ईसीआई की 14 सदस्यीय टीम का मुंबई दौरा

 

Read More  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ; ईसीआई की 14 सदस्यीय टीम का मुंबई दौरा

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भीड़ के वीडियो साझा किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो रेल कर्मचारियों की...
पुणे : सावरकर मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी... 23 अक्टूबर को कोर्ट में होना होगा पेश
गोवंडी इलाके में सांसद के बेटे की कार ने शख्स को मारी टक्कर... बुरी तरह जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
तो सत्ता में बैठे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा -  मनोज जरांगे
महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश फ्लैट में मिली
भयंदर पश्चिम इलाके में जुए के अड्डे का भंडाफोड़ !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media