15 साल की एक लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी…मुंबई पुलिस का बड़ा ऐक्‍शन!

15 साल की एक लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी…मुंबई पुलिस का बड़ा ऐक्‍शन!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में 14 मंजिला इमारत में आग... अब तक दंपति समेत 3 की मौत की पुष्टि

मुंबई: वीपी रोड के तहत 15 साल की एक लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने जुलाई के पहले सप्ताह में अपने इंस्टाग्राम पर उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या प्रकरण पर अपने विचार व्यक्त किए थे। इस प्रकरण से संबंधित एक विडियो भी लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Read More नालासोपारा : पेल्हार में युवक हुआ चैन स्नैचिंग का शिकार...

इसके कुछ समय बाद पीड़िता को कुछ अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकी और यौन उत्पीड़न की धमकी भरे कॉल्स और मेसेज आए थे। पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अन्य विवरणों के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई  : ३७ करोड़ लड़कियां १८ साल की उम्र से पहले बलात्कार या यौन उत्पीड़न का शिकार...

आरोपी का नाम फैयाज मोहम्मद भट (30) है। उसे 9 जुलाई की रात को स्थानीय बडगाम पुलिस की मदद से बडगाम जिले से गिरफ्तार कर रविवार शाम को मुंबई लाया गया। सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जोनल डीसीपी नीलोत्पल के नेतृत्व में वीपी मार्ग पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Read More डोंबिवली में अभूतपूर्व ट्रैफिक जाम... रिक्शा एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी !


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने इस बार छह पार्टियां नए-नवेले गठबंधन बनाकर आमने-सामने
महाराष्ट्र में पिछले 25 साल से दो गठबंधन आमने-सामने की लड़ाई लड़ते आ रहे थे। 2019 में इन गठबंधनों का...
शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की
19 वर्षीय युवती से बलात्कार : अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज 
प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग : जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दो एमबीबीएस छात्रों को छात्रावास से कर दिया निलंबित
मुंबई : बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी
समृद्धि महामार्ग का शेष 76 किलोमीटर का हिस्सा दिसंबर, 2024 से पहले जनता के लिए नहीं खोला जाएगा
मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को ईडी ED ने पूछताछ के लिए बुलाया 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media