मुंबई : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ !

Mumbai: Drugs factory busted!

मुंबई : ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ !

पयलिस ने ड्रग्स के फेक्ट्री की खोजबीन की तब पता चला कि वह फेक्ट्री बदलापुर के वानंग इलाके में है। जहां छापेमारी की गई तब पता चला कि वहां एमडी ड्रग्स बनाया जाता है। यहां एमडी ड्रग्स बनाने के लिए चौथे आरोपी की मदद ली जाती थी। जिसने केमिस्ट्री में शिक्षा ग्रहण किया है और एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम करता है। पुलिस पूरे मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

मुंबई :  एएनसी ने एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री का भांडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अपराध शाखा ने 82 लाख से भी अधिक का सामान जब्त किया है। आरोपी के बदलापुर स्थित फेक्ट्री पर छापेमारी की गई। मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने केमेस्ट्री में शिक्षण प्राप्त किया है। वहीं इस पूरे ड्रग्स फेक्ट्री को मैनेज करता था और वह एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर भी था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एएनसी के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मुंबई में बड़े पैमाने पर ड्रग्स का व्यवसाय चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रात के समय गस्त करते हुए दो आरोपियों को मानखुर्द इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों संदेहास्पद तरीके से घूम रहे थे। उन्हें रोक कर पुलिस ने पुछताछ की और गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More मुंबई / व्यवसायी से 10.39 लाख की धोखाधड़ी 

दोनों के पास से पुलिस ने 106 ग्राम का एमडी ड्रग्स बरामद किया। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख 60 हजार रुपए बताई गई। इसके बाद आगे की कड़ी की जांच करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पता चला कि वह बदलापुर में कहीं ड्रग्स की फैक्ट्री बनाकर रखा है। वहीं से वह ड्रग्स बनाकर बाजार में लाया करता है।

Read More वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 

पयलिस ने ड्रग्स के फेक्ट्री की खोजबीन की तब पता चला कि वह फेक्ट्री बदलापुर के वानंग इलाके में है। जहां छापेमारी की गई तब पता चला कि वहां एमडी ड्रग्स बनाया जाता है। यहां एमडी ड्रग्स बनाने के लिए चौथे आरोपी की मदद ली जाती थी। जिसने केमिस्ट्री में शिक्षा ग्रहण किया है और एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम करता है। पुलिस पूरे मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है।

Read More भारी वाहनों की असमय आवाजाही जारी; मुंबई नासिक हाईवे, मुंब्रा बाईपास पर भीड़

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान  नायगांव पुलिस का सराहनीय काम... 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
नायगांव पुलिस अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या करने की कोशिश कर रही तीन महिलाओं को बचाने में कामयाब रही। ये घटनाएं...
शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव कराने चाहिए - राज ठाकरे
राज्य में अलग-अलग घटनाओं में विसर्जन के दौरान 21 लोगों की मौत 
मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी
वसई: नायगांव पुलिस का सराहनीय काम; 15 दिन में बचाई आत्महत्या की कोशिश कर रही तीन महिलाओं की जान 
महावितरण की 50 एमवीए रोहित्रा की विफलता से वसई विरार में बिजली आपूर्ति प्रभावित 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media