नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार

Police arrested the absconding accused from Gorakhpur after killing the petrol pump owner in Naigaon

नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट -2 द्वारा मामले की जांच करने के लिए अलग-अलग दो टीम तैयार की गई और सीसीटीवी की मदद से मृतक रामचंद्र के कार ड्राइवर मुकेश के दो साथी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। साथ ही उनके उत्तरप्रदेश या नेपाल के रहिवासी होने की बात पता चली। आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक रामचंद्र के ड्राइवर और दोनो साथियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर लगे सीसीटीवी को खंगालने लगे। जिसके बाद उन्हें आरोपियों के उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में होने की गुप्त सूचना मिली।

नायगांव : नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मीरा भायंदर, वसई- विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 2 ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर बीते कुछ दिनों पहले उल्लासनगर के रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक रामचंद्र गुरुमुखदास काकरानी का लूट के इरादे से किडनैप कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कीमती घड़ी, हीरे की अंगूठी और नकदी सहित लाखों का माल भी बरामद किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर एक कार में बुजुर्ग पेट्रोल पम्प मालिक का शव बरामद किया गया था। वहीं कार ड्राइवर मुकेश गोवर्धनदास खूबचंदानी फरार हो गया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Read More पनवेल में नई दीवानी न्यायाधीश कोर्ट की इमारत पर 2 नई मंजिल का निर्माण... 17.31 करोड़ की लागत से कार्य को मंजूरी

वहीं क्राइम ब्रांच यूनिट -2 द्वारा मामले की जांच करने के लिए अलग-अलग दो टीम तैयार की गई और सीसीटीवी की मदद से मृतक रामचंद्र के कार ड्राइवर मुकेश के दो साथी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। साथ ही उनके उत्तरप्रदेश या नेपाल के रहिवासी होने की बात पता चली। आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक रामचंद्र के ड्राइवर और दोनो साथियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर लगे सीसीटीवी को खंगालने लगे। जिसके बाद उन्हें आरोपियों के उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में होने की गुप्त सूचना मिली।

Read More ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 

वहीं पुलिस की यह भी जानकारी मिली की तीनों आरोपी मृतक के पास से लूट कर ले गए सोने की अंगूठी और मंहगी घड़ी को नेपाल में बेचने की कोशिश की, लेकिन लूटा हुआ माल अधिक कीमती होने के कारण वे बेचने में असफल हो गए और सारा सामान वापस उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में ले आए और छुप कर रहने लगे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई / व्यवसायी से 10.39 लाख की धोखाधड़ी 

गिरफ्तार आरोपी मुकेश गोवर्धनदास खूबचंदानी उल्लासनगर का रहने वाला है। साथ ही गिरफ्तार दूसरा आरोपी अनिल राजकुमार उर्फ सहानी उर्फ नेपाली मल्लाह उर्फ थापा मुंबई के बोरीवली में सटरिंग का काम करता था और मूल निवासी नेपाल का रहने वाला है। वहीं अपर पुलिस आयुक्त अविनाश अम्बुरे ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी मुकेश पर मुंबई के अलग-अलग जगहों पर छह और मामले दर्ज हैं। जिनका भी खुलासा पुलिस ने किया है।

Read More ठाणे स्टेशन का प्लेटफार्म... यात्रियों के लिए बना परेशानी सबब

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media