एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे का जहर दे दिया...5 साल के बच्चे की हो गई है मौत !

A man gave rat poison to his three children... 5 year old child has died!

एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे का जहर दे दिया...5 साल के बच्चे की हो गई है मौत !

बहुत से घरों में पारिवारिक विवाद लोगों को न केवल मुश्किलों में डाल देता है बल्कि किसी अपने को खो देता है। अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है।

मुंबई : बहुत से घरों में पारिवारिक विवाद लोगों को न केवल मुश्किलों में डाल देता है बल्कि किसी अपने को खो देता है। अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है।

अब एक बार फिर से मुंबई में ऐसी घटना सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। जहां एक बाप की हैवानियत सामने आई है, जिसने अपनी ही औलाद की हत्या कर दी है। घटना मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र की है।

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिससे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था। 

Read More महिला की मौत के बाद इंडिगो विमान की कराई गई आपात लैंडिंग

आरोपी पिता मौके से फरार
मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने वाला जहर खिलाया था। तीन बच्चों में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई है। इलाज करवा रहे बच्चों का नाम अलीना और अरमान है। अलीना की उम्र 7 साल है और अरमान सिर्फ दो साल का है। वहीं 5 साल के अलीशान मोहम्मद अली अंसार की जहर से मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहा जहर डालकर दिया
पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है कि आरोपी शख्स ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर डालकर दिया था।

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और अन्य पहलू से भी जांच की जा रही है। 

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली :   जांच में सहयोग नहीं कर रहा राणा नई दिल्ली :   जांच में सहयोग नहीं कर रहा राणा
अमेरिकी न्याय विभाग ने खुलासा किया कि आतंकी राणा ने 26/11 आतंकी हमले के तुरंत बाद मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली...
मुंबई : पानी टैंकर चालकों की हड़ताल; पेयजल की भीषण समस्या
मुंबई: एमएमआरसी ने अंडरग्राउंड दो स्टेशनों की तस्वीरें जारी की
मुंबई: बिल्डर पर फायरिंग के पीछे संपत्ति विवाद; दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : घिबली स्टाइल आर्ट को लेकर साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी
मुंबई : नागपाड़ा में पारिवारिक रंजिश की भेंट चढ़ा शख्स
मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media