फिल्ममेकर Karan जौहर ने मनाया मां हीरू का 80वां जन्मदिन, लिखा इमोशनल लेटर

Filmmaker Karan Johar celebrated mother Heeru's 80th birthday, wrote an emotional letter

फिल्ममेकर Karan जौहर ने मनाया मां हीरू का 80वां जन्मदिन, लिखा इमोशनल लेटर

Filmmaker Karan Johar अपनी मां हीरू जौहर का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण हमेशा से ही अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। वो इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय भी अपनी मां को ही देते हैं। अब इस खास दिन करण ने मां हीरू के साथ बिताए कई पलों को फैंस के साथ पिक्चर्स के रूप में शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।

Filmmaker Karan Johar अपनी मां हीरू जौहर का 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण हमेशा से ही अपनी मां के काफी करीब रहे हैं। वो इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय भी अपनी मां को ही देते हैं। अब इस खास दिन करण ने मां हीरू के साथ बिताए कई पलों को फैंस के साथ पिक्चर्स के रूप में शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया। करण जौहर ने मां हीरू के जन्मदिन के खास मौके पर कई अनदेखी पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें करण का बचपन भी नजर आ रहा है। एक पिक्चर में करण मां का 80वां जन्मदिन मनाते भी नजर आ रहे हैं। इन पिक्चर्स के साथ करण ने एक इमोशनल लेटर भी शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, 'मेरी बहादुर और सहनशील मां आज 80 साल की हो गई हैं... उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे प्यार करना है... मैं जिस पर विश्वास करता हूं उसके लिए कैसे खड़ा होना चाहिए... अगर मैं सही था तो कभी माफी नहीं मांगता या खुद को सही नहीं ठहराता... कभी भी किसी के होने का दिखावा नहीं करता था...। वो उतनी ही मेरी अंतरात्मा है जितनी वो मेरी फैशन पुलिस हैं…। साथ ही एकमात्र व्यक्ति जिससे मैं अब भी डरता हूं... मैं तुमसे प्यार करता हूं मां प्लैनेट्स तक और वहां से वापस भी...। मैं तुम्हारे बिना रूही और यश को कभी नहीं पाल पाता…।' करण जौहर के इस खास पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने उनकी मां हीरू को बर्थडे विश किया है। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'प्यारी आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके और अधिक प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना।' वहीं शमिता शेट्टी ने लिखा, 'आंटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं @karanjohar और हमेशा अच्छा स्वास्थ्य और शांति।'

Read More फिल्म निर्माता के रूप में करण ने बॉलीवुड में किए 25 साल पूरे, शाहरुख ने भावुक नोट लिखकर दी बधाई

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : 1 अप्रैल 2025 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य   मुंबई : 1 अप्रैल 2025 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य  
ज्यादातर लोग टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से बचने के लिए फास्टैग का इस्तेमाल करते हैं. फास्टैग प्रोसेस को और...
कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई; बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर 
नई दिल्ली: फ्राइंग पैन में खाली गोलियों को गर्म करने की कोशिश; हुआ विस्फोट 
बेंगलुरु में होटल सप्लायर के बैग से हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद हड़कंप
मुंबई : एचएसआरपी लगाने की डेडलाइन ३० जून २०२४ तक बढ़ा 
मुंबई में पार्किंग पॉलिसी जल्द लागू होगी, बने नियम; बिना नंबर वाले दोपहिया वाहनों के लिए नई नीति
मुख्यमंत्री फडणवीस में हिम्मत है तो मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाकर दिखाएं - हुसैन दलवई 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media