मुंबई : औरंगजेब की कब्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर के बाद अब महाराष्ट्र जल रहा - संजय राउत
Mumbai: Raising the issue of Aurangzeb's tomb, he said that after Manipur, now Maharashtra is burning - Sanjay Raut
By Online Desk
On
.jpg)
राज्यसभा में शिवसेना (यूबीटी) सदस्य संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर के बाद अब महाराष्ट्र जल रहा है और नागपुर में दंगे हो रहे हैं। शिवसेना सदस्य ने गृह मंत्रलय पर पिछले कुछ सालों में देश को पुलिस राज्य में बदलने का आरोप लगाया।
मुंबई : राज्यसभा में शिवसेना (यूबीटी) सदस्य संजय राउत ने औरंगजेब की कब्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मणिपुर के बाद अब महाराष्ट्र जल रहा है और नागपुर में दंगे हो रहे हैं। शिवसेना सदस्य ने गृह मंत्रलय पर पिछले कुछ सालों में देश को पुलिस राज्य में बदलने का आरोप लगाया।
सरकार पर साधा निशाना
गृह मंत्रलय के कामकाज पर उच्च सदन में हुई चर्चा में भाग लेते हुए राउत ने सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रही ताकतें बार-बार औरंगजेब का नाम ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों में से कुछ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं और कुछ केंद्र सरकार में वरिष्ठ पदों पर बैठे हैं।
कब्र तोड़नी है तो आपको किसने रोका
राउत ने मुगल बादशाह की कब्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया, ‘‘नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए और वह भी औरंगजेब के नाम पर। आपको औरंगजेब की कब्र तोड़नी है तो आपको किसने रोका है।’’उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि अब तक मणिपुर जल रहा था, लेकिन अब महाराष्ट्र भी जल रहा है।
देवेंद्र फडणवीस को घेरा
राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में हुए ‘‘दंगों’’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘‘पिछले 300 वर्षों में नागपुर में कोई दंगा नहीं हुआ। यह नागपुर का रिकॉर्ड रहा है।’’ उन्होंने कहा ‘‘अगर औरंगजेब का नाम लेकर बार-बार देश को अस्थिर करने की कोशिश करने वाली शक्तियां, उनमें से कुछ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और केंद्र सरकार में वरिष्ठ पदों पर हैं..अगर हम उन्हें नहीं रोकेंगे, तो यह देश एकजुट और एकीकृत नहीं रहेगा।’’उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना गृह मंत्रलय का काम है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देश को ‘पुलिस राज्य’ में बदल दिया गया है और गृह मंत्रलय राजनीतिक विरोधियों को कमजोर कर रहा है और राजनीतिक दलों को तोड़ रहा है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

24 Mar 2025 18:49:05
58 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति ने ऑनलाइन शेयर बाजार निवेश घोटाले में 12 लाख रुपये गंवा दिए। उसने यूट्यूब पर शेयर...
Comment List