मुंबई पुलिस चोरी के मामले में फरार आरोपित को पकड़ने पहुंची संजीवनी नगर...
Mumbai Police reached Sanjeevani Nagar to arrest the absconding accused in the theft case.
.jpg)
मुंबई में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित की तलाश के लिए मुंबई पुलिस जबलपुर आई है। मुबंई पुलिस ने जबलपुर के पुलिस अफसरों से मुलाकात कर सीधे संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में पहुंची। इधर एक महिला से काफी समय तक पूछताछ की। पुलिस टीम ने महिला के घर की भी जांच की और आरोपित के संबंध में जानकारियां जुटाई।
मुंबई : मुंबई में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित की तलाश के लिए मुंबई पुलिस जबलपुर आई है। मुबंई पुलिस ने जबलपुर के पुलिस अफसरों से मुलाकात कर सीधे संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में पहुंची। इधर एक महिला से काफी समय तक पूछताछ की। पुलिस टीम ने महिला के घर की भी जांच की और आरोपित के संबंध में जानकारियां जुटाई। जानकारी के अनुसार एक आरोपित ने मुंबई में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपी संजीवनी नगर निवासी एक महिला के संपर्क में था। महिला के मोबाइल नंबर के आधार पर मुबई पुलिस ने उसका पता निकाला और सीधे जबलपुर आ गई। संजीवनी नगर पुलिस की टीम के साथ मुंबई पुलिस महिला के घर पहुंची। जहां उससे पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस को महिला से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। संजीवनी नगर थाना प्रभारी शोभना मिश्रा ने बताया कि चोरी के मामले में फरार एक आरोपी के संबंध में जांच के लिए मुंबई पुलिस आई है। टीम ने यहां जांच की और कुछ लोगों से पूछताछ की।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List