मुंबई में बेस्ट बसों में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट... २ लाख यात्री हुए कम, घटी बसें
There is a huge drop in the number of passengers in BEST buses in Mumbai… 2 lakh passengers less, buses reduced
.jpg)
गत छह महीनों में कम-से-कम १५० पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया गया है। दूसरी तरफ नई इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। परिवहन कर्मचारी संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि बेस्ट के पास १२ मीटर लंबी बसों की संख्या कम हो गई है। उनमें ४५-५० यात्री सवार होते थे। अधिकांश इलेक्ट्रिक एसी मिडी बसों की वहन क्षमता मात्र ३३ यात्री हैं।
मुंबई : लगता है मुंबई में बेस्ट बसों से सफर करनेवाले बहुत से यात्रियों ने इन बसों से यात्रा करने पर विराम लगा दिया है। इस कारण मुंबई की लाइफ लाइन कही जानेवाली बेस्ट बसों में अब यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पिछले महीने के आंकड़ों के अनुसार बेस्ट बसों में औसतन रोजाना यात्रियों की संख्या ३५ लाख से घटकर ३३ लाख हो गई है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विषय पर काम करनेवालों ने बेस्ट की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बेस्ट ने अपने बेड़े का आकार ११ प्रतिशत घटाया है।
पिछले कुछ समय से सड़कों पर बेस्ट बसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। गत छह महीनों में कम-से-कम १५० पुरानी बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया गया है। दूसरी तरफ नई इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। परिवहन कर्मचारी संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि बेस्ट के पास १२ मीटर लंबी बसों की संख्या कम हो गई है। उनमें ४५-५० यात्री सवार होते थे। अधिकांश इलेक्ट्रिक एसी मिडी बसों की वहन क्षमता मात्र ३३ यात्री हैं।
ऐसे में इन बसों में ज्यादा यात्री सफर नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा यात्रियों को देरी से आनेवाली बसों के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई यात्री दूसरा विकल्प तलाशते हैं। एक जानकार के अनुसार लगभग २ हजार नए सिंगल डेकर और ९०० एसी इलेक्ट्रिक डबल- डेकर बसों की खरीद प्रक्रिया पर जोर देने की आवश्यकता है। बेस्ट में नई बसों की आपूर्ति करने में समय-सीमा का पालन नहीं करनेवाले ठेकेदारों के साथ सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। दुर्घटनाओं और आग को रोकने के लिए डिपो पर रखरखाव सुनिश्चित करना भी जरूरी है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
2.jpeg)
Comment List