पुणे के येरवडा से अपहरण कर गुजरात में बेचने का था प्लान... युवती ने ऐसे बचाई अपनी जान!

There was a plan to kidnap her from Yerwada in Pune and sell her in Gujarat... this is how the girl saved her life!

पुणे के येरवडा से अपहरण कर गुजरात में बेचने का था प्लान...  युवती ने ऐसे बचाई अपनी जान!

5 नवंबर की दोपहर ढाई बजे विमानतल रोड के संजय पार्क के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां जा रहे रिक्शा चालक को बाइक सवार युवकों ने रोका। तुरंत पीछे से फोर व्हीलर पर दो लोग आए। उन्होंने युवती को धमकाकर कार में बिठाया। <br आरोपियों ने युवती का चेहरा कपड़े से ढक दिया। उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। युवती जब होश में आई तो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। 

पुणे : येरवडा से युवती का अपहरण कर उसे कार से गुजरात ले जाने का खुलासा हुआ है। उसे गुजरात के गोधरा परिसर में बंधक बनाकर रखा गया था। गोधरा से दूसरी जगह ले जाने के दौरान युवती ने आरोपियों को बातों में फंसाया और उनके चंगुल से बचकर निकल भागी। इस मामले में विमानतल पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में कमल नामक महिला और उसके साथ रहे पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 24 वर्षीय युवती ने विमानतल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती हडपसर के मगरपट्टा सिटी के एक निजी कंपनी में काम करती है। 5 नवंबर की दोपहर ढाई बजे विमानतल रोड के संजय पार्क के लिए निकली थी। इसी दौरान वहां जा रहे रिक्शा चालक को बाइक सवार युवकों ने रोका। तुरंत पीछे से फोर व्हीलर पर दो लोग आए। उन्होंने युवती को धमकाकर कार में बिठाया। <br आरोपियों ने युवती का चेहरा कपड़े से ढक दिया। उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। युवती जब होश में आई तो उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। 

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी

वहां कमलाबाई नामक एक महिला थी। उसने बताया कि ‘इसका दूसरी जगह सौदा करने वाले है। इसलिए संभालके ले जाना’, उसे गुजरात लेकर गए थे। गुजरात के गोधरा में युवती ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। टॉयलेट जाने का बहाना किया। युवती का हाथ रस्सी से बंधा था। युवती ने रस्सी खोल लिया।

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त

सड़क किनारे के घने जंगल से वह भाग गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका पीछा किया। युवती ने आरोपियों को चकमा देते हुए हाईवे पकड़ लिया। वहां के नागरिकों से संपर्क कर खुद को मुक्त कराया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर सकुशल पुणे भेज दिया। गुजरात में दर्ज केस को येरवडा पुलिस को ट्रांसफर किया गया है। मेडिकल जांच के लिए युवती को ससून हॉस्पिटल भेजा गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Read More नई दिल्ली : मोटर दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार की योजना तैयार की जाए; सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार  नई दिल्ली : चाय बनाना रोजगार है तो पंक्चर बनाना भी रोजगार है; अखिलेश यादव ने किया पलटवार 
प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन वक्फ कानून का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला था. उन्होंने कहा था, अगर...
नई दिल्ली : हिंदुत्व की काट में मंडल की धार तेज करने की कोशिश में है कांग्रेस?
मुंबई : 71 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी पर हमला करने के जुर्म में तीन साल कैद की सजा
मुंबई : एसटी की बसों में जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय
मुंबई : नाले सफाई अभियान के तहत निकाली जा रही गंदगी और कचरा सड़कों पर ही छोड़ दिए जाने से नागरिकों में भारी रोष
पनवेल मनपा द्वारा भेजी गई संपत्ति कर की नोटिसों का कड़ा विरोध
एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media