मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद दो शव बरामद !

Two bodies recovered after a fire incident in a four-storey building near Girgaon Chowpatty in Mumbai.

मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद दो शव बरामद !

अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर एक मकान के शयनकक्ष और शौचालय से दो झुलसे शव बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इमारत से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

मुंबई : मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास चार मंजिला इमारत में आग लगने की घटना के बाद घटनास्थल से दो शव बरामद किये गये हैं। एक दमकल अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रंगनेकर रोड पर स्थित गोमती भवन की तीसरी मंजिल पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी आग पर छह घंटे बाद काबू पा लिया गया।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

अधिकारी ने बताया कि तीसरी मंजिल पर एक मकान के शयनकक्ष और शौचालय से दो झुलसे शव बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इमारत से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

दमकल की आठ गाड़ियों और छह जंबो (विशाल) टैंकरों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

Read More मुंबई: नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में गिरफ्तार

 

Read More ठाणे :  10 मंजिला आवासीय इमारत के वेंटिलेशन डक्ट में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़की की मौत

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media