मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर?

Mumbai attacks mastermind Dawood Ibrahim given poison in Karachi?

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर?

मुंबई; हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई; हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया। 


दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी ने पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दाऊद को अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। हालांकि, उसे सामान्य रूप से बीमार होने की बात कह कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई: मोबाइल टावर चोरी होने के दो साल बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज 


गौरतलब है कि इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. पिछले दिनों चर्चा थी कि गैंग्रीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थीं। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी।

Read More मुंबई : स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली; समय पर नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस 


बता दें कि और मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का  मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।  

Read More मुंबई : वाल्मिक कराड के खिलाफ आपराधिक मामलों को फिर से खोलने की मांग

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

प्रधानमंत्री  योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है
      प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा
मुंबई : ईओडब्ल्यू ने बीजेपी के पूर्व महाराष्ट्र सचिव हैदर आजम के छोटे भाई हाजी जावेद आजम को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली : भारत के ज्यादातर हिस्सों में अब हीट वेव की स्थिति में कमी आने की संभावना 
पहले रेप फिर हत्या, आंखें निकाल शव को पेड़ से लटकाया
मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत
एआईएमआईएम के वारिस पठान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ सदस्य "नफरत फैला रहे हैं
महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media