मंत्री तानाजी सावंत के काफिले के साथ हादसा
Accident with the convoy of Minister Tanaji Sawant

कोल्हापुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का काफिला आज (24 दिसंबर) हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंत्री तानाजी सावंत के निजी सहायक को मामूली चोटें आईं है। वहीं, तानाजी सावंत सुरक्षित है।
कोल्हापुर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का काफिला आज (24 दिसंबर) हादसे का शिकार हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मंत्री तानाजी सावंत के निजी सहायक को मामूली चोटें आईं है। वहीं, तानाजी सावंत सुरक्षित है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर के करवीर में श्री अंबाबाई मंदिर के दर्शन के बाद शिवसेना नेता तानाजी सावंत दर्शन के लिए जोतिबा जा रहे थे। इसी दौरान मंत्री तानाजी सावंत जिस कार में बैठे थे, उसके पीछे आ रही काफिले की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सावंत का निजी सहायक मामूली रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के कुछ देर बाद स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। इस बीच एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में जिला प्रशासन की ओर से कोई एंबुलेंस नहीं मुहैया कराया गया था। सावंत के काफिले में जिला प्रशासन की कोई भी एंबुलेंस शामिल नहीं थी।
बता दें कि सावंत ने कोल्हापुर उपजिला अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN1 से निपटने को लेकर राज्य सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, नए वेरिएंट के लिए तैयारी कर ली गई है। हालाँकि, यह जेएन-1 वैरिएंट हल्का है। शनिवार को टास्क फोर्स की बैठक हुई। रमन गंगाखेडकर इस टास्क फोर्स के प्रमुख है। मैंने उनसे चर्चा की है। इस संबंध में राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी किया गया है। चिंता करने की आवश्यकता है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List