मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में  ३८ प्रतिशत पानी;  सप्लाई में कटौती का विचार 

38% water in seven lakes supplying water to Mumbai; Consideration of cutting down supply

मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में  ३८ प्रतिशत पानी;  सप्लाई में कटौती का विचार 

महानगर मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में अब कुल ३८ प्रतिशत पानी बचा है। मुंबई में मानसून के आगमन का अनुमानित समय देखते हुए मनपा को झीलों में बचे साढ़े ५ लाख एमएलडी पानी को जुलाई महीने के अंत तक आपूर्ति करना होगा। जरूरत के अनुसार यह पानी कम है। ऐसे में मनपा के सामने जलापूर्ति का संकट आएगा, जिसे भांपते हुए मनपा जल सप्लाई में कटौती करने का विचार कर रही है।

मुंबई : महानगर मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाली सात झीलों में अब कुल ३८ प्रतिशत पानी बचा है। मुंबई में मानसून के आगमन का अनुमानित समय देखते हुए मनपा को झीलों में बचे साढ़े ५ लाख एमएलडी पानी को जुलाई महीने के अंत तक आपूर्ति करना होगा। जरूरत के अनुसार यह पानी कम है। ऐसे में मनपा के सामने जलापूर्ति का संकट आएगा, जिसे भांपते हुए मनपा जल सप्लाई में कटौती करने का विचार कर रही है।

मनपा अधिकारियों के अनुसार, अगर बांधों में पानी तेजी से कम होता है तो मुंबईवासियों को पानी की कटौती का सामना करना पड़ सकता है इसलिए मुंबई मनपा ने सावधानी के तौर पर पहले ही राज्य सरकार से रिजर्व स्टॉक के उपयोग की अनुमति मांगी है। अधिकारी ने कहा कि अगर मानसून की बारिश में देरी होती है तो मुंबई मनपा को झीलों में संग्रहित रिजर्व पानी का उपयोग करना पड़ सकता है। इसके लिए हम अभी से तैयारी में जुट गए हैं।

Read More ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर 

बता दें कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करनेवाले अपर वैतरणा, मोडकसागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी इन सात झीलों में वर्तमान में कुल ५ लाख ५२ हजार ५९९ मिलियन लीटर पानी है। इन बांधों की कुल भंडारण क्षमता १४ लाख ४७ हजार मिलियन लीटर पानी की है। बारिश में यह ९९ प्रतिशत तक भर जाता है।

Read More मुंबई: बैंकॉक से 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में तीन लोग गिरफ्तार 

रोजाना ३,७५० मिलियन जलापूर्ति
मुंबई शहर को रोजाना लगभग ३,७५० मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। यह पानी मुंबई मनपा द्वारा १२८ किमी दूर से पाइपलाइन के द्वारा लाकर यहां आपूर्ति किया जाता है। यह पानी शहर की जनसंख्या, औद्योगिक और वाणिज्यिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है।

Read More मुंबई : राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए मुंबई में एक अभिलेखागार भवन का निर्माण

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है....
ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी 
लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media