नकली बंदूक से दहशत फैलाने की कोशिश... तीन लोगों पर केस दर्ज

Attempt to spread terror with fake gun... case registered against three people

नकली बंदूक से दहशत फैलाने की कोशिश... तीन लोगों पर केस दर्ज

भिवंडी के मुख्य बाजार ठाणगेअली में दो युवकों के बीच पुराने विवाद को लेकर हवा में गोली चलाने की घटना होने से इलाके में दहशत फैल गई। एक युवक के हाथों में पिस्टल देखकर यहां भगदड़ मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर निजामपुर पुलिस ने दोनों गुटों के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर बंदूक जब्त कर लिया है।

भिवंडी : राज्य में गोलीबारी की घटनाएं होने से दहशत निर्माण हुआ है। गत सप्ताह उल्लासनगर व दहिसर में गोलीकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वही पर भिवंडी के मुख्य बाजार ठाणगेअली में दो युवकों के बीच पुराने विवाद को लेकर हवा में गोली चलाने की घटना होने से इलाके में दहशत फैल गई। एक युवक के हाथों में पिस्टल देखकर यहां भगदड़ मच गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर निजामपुर पुलिस ने दोनों गुटों के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर बंदूक जब्त कर लिया है।

इसके बाद पुलिस को एहसास हुआ कि यह बंदूक असली नहीं बल्कि नकली एयरगन है, तो पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाणगे अली निवासी तुषार खाडेकर और नारायण भोईर के बीच पुराना विवाद है। नारायण भोईर के भतीजे उमेश भोईर और कृष्णा चव्हाण एक दूसरे के दोस्त है।

Read More  मुंबई : गोरेगांव में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने रची साजिश, सोते हुए पति को मार डाला 

जिसके कारण कृष्णा चव्हाण ने तुषार खाडेकर से पूछा कि नारायण काका के साथ बार बार क्यों झगड़ा करते हो। इसे लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। कृष्णा चव्हाण ने फोनकर अपने दोस्तों को बुलाया। मारपीट होने की जानकारी मिलने पर दो गुटों के मित्रों की भारी भीड़ जमा हो गई और दोनों तरफ से 10 से 15 लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दरमियान मिंखज किरीट पटेल ने अपने कमर से 9 एम.एम. पिस्टल जैसी दिखाने वाली एयरगन दिखाकर लोगों में दहशत निर्माण किया और एयरगन से हवा में फायरिंग कर दहशत निर्माण किया।

Read More मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू  कार से दुर्घटना; तीन लोग घायल 

मिखंज पटेल के हाथ में बंदूक देखकर आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। निजामपुरा पुलिस ने इस मामले में पुलिस उप निरीक्षक शिवराज नारायण राव मोटे की शिकायत पर तुषार अनंत खारेकर, कृष्णा प्रल्हाद चव्हाण, विशाल गणेश भोईर के खिलाफ धारा 143,144,147,148,149 सहित क्रिमिनल लॉ एमीडमेन्ट एक्ट्र 1932 के कलम 7 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक डी.ए. बडगीरे कर रहे है।

Read More पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है....
ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी 
लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media