प्रेम संबंध विवाद में दो अपराधियों की हत्या !

Two criminals murdered in love dispute!

प्रेम संबंध विवाद में दो अपराधियों की हत्या !

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज की हत्या के मामले में विपिन राजकुमार गुप्ता (26), अनिल (26) और विजय (27) को देर रात गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि विपिन का युवती के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में युवती और सूरज की दोस्ती हो गई। सूरज ने हाल ही में विपिन को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

नागपुर : वेलेंटाइन डे के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रेम संबंधों को लेकर विवाद के बाद दो कुख्यात अपराधियों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज (25) नाम के अपराधी की बुधवार दोपहर में अजनी पुलिस थाना क्षेत्र के नाइक नगर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूरज हाल ही में दो साल की सजा काटने के बाद वर्धा जेल से रिहा हुआ था। वह बिहारी अमीर महतो के नाम से कुख्यात था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूरज की हत्या के मामले में विपिन राजकुमार गुप्ता (26), अनिल (26) और विजय (27) को देर रात गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि विपिन का युवती के साथ प्रेम संबंध में था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बाद में युवती और सूरज की दोस्ती हो गई। सूरज ने हाल ही में विपिन को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी थी।

Read More बेंगलुरु : बोइंग ने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया

पुलिस अधिकारी ने कहा कि विपिन इस बात से नाराज था और उसने कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ सूरज को मारने की साजिश रची। बुधवार को जब सूरज बाइक से कहीं जा रहा था तो विपिन ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सूरज किसी तरह से बचकर एक घर में छिप गया, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी।

Read More मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

वहीं, एक अन्य घटना में घटना घायल तांडापेठ निवासी अभिषेक उर्फ भांजा संजय गुलाबे (23) ने नागपुर के मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ दिया। गुलाबे का आपराधिक रिकॉर्ड था। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग विवाद को लेकर रविवार को पंचपावली इलाके में उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने रोहित सुनील नाहरकर (28), श्याम बाबू कुसेरे (30) और राजकुमार लचलवार (20) को कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read More नवी मुंबई: माथाडी कामगारों के घरों को तोड़ने की कोशिश करेंगे;  तो उन्हें उनके घरों में घुसकर मारा जाएगा - नरेंद्र पाटिल 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  दिशा सालियान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति मिल गई; वकील नीलेश ओझा ने किया दावा मुंबई:  दिशा सालियान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति मिल गई; वकील नीलेश ओझा ने किया दावा
दिशा सालियान मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने दावा किया...
नवी मुंबई: 45 वर्षीय सेंटरिंग ठेकेदार की हत्या; अज्ञात हमलावरों की तलाश
पुणे : स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत दर्ज  
मुंबई : बोगस वेबसाइट के जरिए दुपहिया वाहन के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए १,१७४ रुपए वसूल लिए
मुंबई :  विधायक एकनाथ खडसे ने राज्य के विभिन्न विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
मुंबई : स्कूल- कॉलेजों के छात्र- छात्राएं ड्रग्स के शिकार
मुंबई : सड़क सीमेंटीकरण में निर्माण कार्य के भेंट चढ़ गए २,६०० पेड़ 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media