मुंबई से हैदराबाद की उड़ान रद्द... तकनीकी खामी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटाई गई विस्तारा की फ्लाइट

Mumbai to Hyderabad flight cancelled... Vistara flight returned midway due to technical glitch

मुंबई से हैदराबाद की उड़ान रद्द...  तकनीकी खामी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटाई गई विस्तारा की फ्लाइट

पायलट ने बयान में बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। एयरलाइन ने कहा, 'उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, 17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली विस्तारा की उड़ान यूके531 में तकनीकी खराबी का पता चला।'  

मुंबई : मुंबई से हैदराबाद जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने रविवार को बताया कि तकनीकि खराबी के कारण विमान को सुरक्षित वापस उतारा गया।

घटना शनिवार की बताई जा रही है। पायलट ने बयान में बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। एयरलाइन ने कहा, 'उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, 17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली विस्तारा की उड़ान यूके531 में तकनीकी खराबी का पता चला।'  

विस्तारा ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एहतियाती कदम उठाए गए। पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और उड़ान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर सुरक्षित रूप से वापस उतारा। हालांकि, एयरलाइन ने विमान में सवार लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

Read More मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

फिलहाल, परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई और यात्रा पूरी करने के लिए शीघ्र ही रवाना किया गया। विस्तारा ने आगे बताया कि ग्राहकों को जलपान की पेशकश सहित असुविधा को कम करने के लिए सभी प्रयास किए गए।

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी की बस रायगढ़ जिले में पलट गई, 18 यात्री घायल 

 

Read More नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
जशपुर: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने...
मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा, नागपुर में हिंसा होने का कोई कारण नहीं
मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार
मुंबई: 23 वर्षीय आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; 30 मिनट तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया गया
नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
औरंगजेब की कब्र मराठों की बहादुरी के बारे में बताता है; आने वाली पीढ़ियों को इसके बारे में जानना चाहिए - सांसद संजय राउत 
मुंबई में काला पानी मनपा दे रही लोगों को दूषित पानी

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media