मनपा लोकसभा चुनाव कार्य से नहीं लौटे कर्मचारियों का रोकेगी वेतन
Municipal corporation will stop the salary of employees who did not return from Lok Sabha election work

मनपा प्रशासन के इस तरह के कठोर निणर्य से मनपा और जिलाधिकारी के बीच दूरियां पैदा होने की आशंका है। मनपा का कहना है कि मानसून का आगमन मुंबई में हो चुका है। कर्मचारियों की सख्त आवश्यकता है। इसके बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटने पर कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
मुंबई : लोकसभा चुनाव में गए मनपा कर्मियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाने का निर्णय लिया है। मनपा ने चुनावी कार्य के लिए गए कर्मचारी चुनाव खत्म होने के बावजूद मनपा में ड्यूटी पर नहीं लौटने पर उनके वेतन रोकने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन ने चुनावी कार्य में गए कर्मचारियों को छह जून को पत्र लिखकर वापस लौटने का निर्देश दिया था।
कर्मचारी चुनाव खत्म होने के बावजूद अभी तक ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। मनपा प्रशासन ने चुनावी ड्यूटी से न लौटे कर्मचारियों का 13 जून के बाद काम पर नहीं लौटने पर वेतन नहीं देने का निणर्य लिया है। मनपा प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव ड्यूटी पर काम करने वाले संबंधित कर्मचारियों को भी दी है।
मनपा प्रशासन के इस तरह के कठोर निणर्य से मनपा और जिलाधिकारी के बीच दूरियां पैदा होने की आशंका है। मनपा का कहना है कि मानसून का आगमन मुंबई में हो चुका है। कर्मचारियों की सख्त आवश्यकता है। इसके बावजूद कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटने पर कार्रवाई करने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List