मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू... कोई हताहत नहीं

Fire on ship at Mumbai's Naval Dockyard brought under control... No casualties

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू... कोई हताहत नहीं

मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां मरम्मत के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।  नौसेना ने कहा, ‘मुंबई के नौसैन्य डॉकयार्ड में 21 जुलाई की शाम को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग गई। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।'

मुंबई: मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर रविवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां मरम्मत के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज में आग लग गई। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया। 

नौसेना ने कहा, ‘मुंबई के नौसैन्य डॉकयार्ड में 21 जुलाई की शाम को एक भारतीय नौसेना के जहाज की मरम्मत के दौरान उसमें आग लग गई। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।'

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। जहाज में ड्यूटी कर रहे कर्मी को मरम्मत कार्य के दौरान आग लगने का पता चला। आग के कारण जहाज को हुए नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रक्षा पीआरओ ने कहा, '21 जुलाई 2024 की शाम को जहाज की मरम्मत के दौरान इसमें आग लग गई। आग का पता उस समय चला, जब जहाज के कर्मचारी नियमित रखरखाव कार्य कर रहे थे। जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के ड्यूटी स्टाफ द्वारा आग का पता लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जहाज की अग्निशमन टीम ने तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

साथ ही नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी शख्स हताहत नहीं हुआ है। नौसेना अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं।'

Read More मुंबई में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार 3 साल से महाराष्ट्र में सबसे अधिक

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए महाराष्ट्र : लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए
महाराष्ट्र के मालेगांव के पास गुरुवार को रेल हादसा हुआ है. अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से...
मुंबई : 2.3 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप; वकील की जमानत याचिका खारिज
ठाणे:: डाक विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके 3 लाख रुपये की ठगी
मुंबई: एसबीएसबीएल के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नवी मुंबई पुलिस ने सुक्खा नामक शूटर को गिरफ्तार 
मुंबई कस्टम्स ने 1.25 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी करने की कोशिश में दो लोगों को गिरफ्तार किया
रियाद - मुंबई उड़ान को "सुरक्षा अलर्ट" के बाद मस्कट की ओर मोड़ दिया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media