मुंबई में वर्ली स्थित एक स्पा में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर... पुलिस को टैटू में मिले 22 दुश्मनों के नाम

A history-sheeter was murdered in a spa in Worli, Mumbai... Police found names of 22 enemies in tattoos

मुंबई में वर्ली स्थित एक स्पा में हिस्ट्रीशीटर का मर्डर... पुलिस को टैटू में मिले 22 दुश्मनों के नाम

पुलिस के हिस्ट्रीशीटर सिद्धप्पा वाघमारे के शरीर पर 22 नाम मिले हैं। पुलिस ने टैटू की तरह गुदवाए गए नामों के आधार पर पांच लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की 21 साल की गर्लफ्रेंड की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर ने सायन के हाेटल में पार्टी की थी। इसके बाद उसकी स्पा में हत्या की गई।

मुंबई: मुंबई के वर्ली स्थित स्पा में एक व्यक्ति की सरेआम गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। स्पा के अंदर हुए इस मर्डर में मृतक की पहचान हिस्ट्रीशीटर गुरु सिद्धप्पा वाघमारे (52) के तौर पर हुई थी। बॉलीवुड की फिल्म गजनी की तर्ज पर गुरु वाघमारे ने अपने शरीद पर दुश्मनों के नाम गुदवाए हुए थे।

पुलिस के हिस्ट्रीशीटर सिद्धप्पा वाघमारे के शरीर पर 22 नाम मिले हैं। पुलिस ने टैटू की तरह गुदवाए गए नामों के आधार पर पांच लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की 21 साल की गर्लफ्रेंड की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर ने सायन के हाेटल में पार्टी की थी। इसके बाद उसकी स्पा में हत्या की गई।

मुंबई के वर्ली स्थित एक स्पा में मंगलवार-बुधवार की रात को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में सिद्धप्पा वाघमारे का मर्डर सामने आया था। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो वह दंग रह गई। सिद्धप्पा वाघमारे ने अपनी जांघ पर 22 लोगों ने नाम लिखवाए हुए थे।

Read More मुंबई: लोअर परेल इलाके में व्यावसायिक इमारत में लगी आग... बुझाने में पांच घंटे से अधिक समय लगा

इसमें उसने अपने दुश्मनों के नाम लिख थे। वाघमारे के खिलाफ मुंबई के कई थानों में ब्लात्कार और जबरन वसूली में मामले दर्ज हैं, हालांकि वह खुद को पुलिस को मुखबिर और आरटीआई एक्टीविस्ट बताता था। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की जांघ पर लिखे नामों को लेकर जांच शुरू करते हुए कुल पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें स्पा के मालिक के साथ राजस्थान के कोट के रहने वाले तीन अन्य लोग भी शामिल हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि रात में दो लोगों ने गुरु वाघमारे की हत्या की थी। पुलिस के अनुसार वाघमारे ने अपनी जांघ पर ऐसे लोगों ने नाम लिखवाए थे। जिनसे उसे जान का खतरा था। उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर था।

Read More अंधेरी में 14 जगहों पर अनाधिकृत फेरीवालों के खिलाफ की कार्रवाई 

वर्ली पुलिस ने स्पा के मालिक को पकड़ लिया है। सामने आया है कि पालघर जिले के नालासोपारा से 26 साल के मोहम्मद फिरोज अंसारी और राजस्थान के कोटा से साकिब अंसारी और दो अन्य संदिग्धों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read More एसटी की सभी बसों में विकलांग यात्रियों को स्थायी आरक्षित सीटें 

सुपारी देकर हत्या कराई गई है। स्पा मालिक ने कथित तौर पर आरोपियों को वाघमारे की हत्या करने की सुपारी दी थी। पुलिस के मुताबिक मुंबई के विले पार्ले का रहने वाला वाघमारे नियमित रूप से वर्ली नाका स्थित स्पा में जाता था। मंगलवार शाम को जब वाघमारे स्पा गया, तो उसकी 21 साल की गर्लफ्रेंड ने पार्टी देने की डिमांड की। इसके बाद पांच लोगों का ग्रुप पार्टी के लिए सायन के एक होटल में गया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे वे सभी होटल से पार्टी करके स्पा में वापस आ गए। पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद तीनों लोग चले गए, जबकि वाघमारे और उसकी गर्लफ्रेंड वहीं रुक गए। पुलिस ने बताया कि करीब दो घंटे बाद दो अलग-अलग लोग स्पा में आए और वाघमारे पर धारदार हथियारों से हमला करके मार डाला, घटना की सूचना पुलिस को रात 2.30 बजे दी गई।

Read More  मलाड इलाके में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 साल की एक महिला की मौत 

पुलिस मौके पर पहुंची और वाघमारे को खून से लथपथ पाया। उसका गला रेता गया था। मुंबई पुलिस डीसीपी (डिटेक्शन) दत्ता नलवाडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक (साकिब) को राजस्थान के कोटा के पास गरीबरथ एक्सप्रेस से दो अन्य संदिग्धों के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद मुंबई लाया जा रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वाघमारे कथित तौर पर 2010 से मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर में स्पा मालिकों से पैसे वसूलता था और उसके खिलाफ जबरन वसूली, बलात्कार और छेड़छाड़ के आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media