महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा... बस और ट्रक की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 18 घायल

Tragic accident in Nashik, Maharashtra... 2 people died, 18 injured in collision between bus and truck

महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा... बस और ट्रक की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 18 घायल

ट्रक नासिक के येवला से मनमाड़ की ओर जा रहा था। तभी अंकाई इलाके में ट्रक और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक और ट्रक में चालक के साथ बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें ट्रक चालक और बस में सवार यात्री शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि, हादसे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और एक ट्रक आपस में टकराने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, MSRTC की बस मनमाड़ से अहमदनगर जिले के शिर्डी की तरफ जा रही थी।

ट्रक नासिक के येवला से मनमाड़ की ओर जा रहा था। तभी अंकाई इलाके में ट्रक और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक और ट्रक में चालक के साथ बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें ट्रक चालक और बस में सवार यात्री शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में दाखिल किया गया है। हालांकि, हादसे की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुणे शहर के कातरज़ इलाके में एक सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रक और दोपहिया में टक्कर होने से एक युवती की मौत हो गई है। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बताया कि करण अपनी प्रेमिका सोनी कृष्णा श्रीवास्तव के साथ कातरज़ इलाके से गुजर रहा था।

Read More  मुंबई : अब सरकार की नज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर 

तभी गुजरवाडी फाटा इलाके में पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठी सोनी ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। सोनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। करण ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Read More CM फडणवीस ने अवैध दरगाह को मई 2025 तक ध्वस्त करने का दिया आदेश...

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल  नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 
महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बहादुर बीवी ने अपने...
भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बन जाएगा - नितिन गडकरी
मुंबई :  'इफ्तारी' के लिए फल बांटने को लेकर दो लोगों में तीखी बहस; चाकू से हमला एक व्यक्ति की मौत
मुंबई पहुंची  राष्ट्रपति मुर्मू ; भारतीय रिजर्व बैंक के 90वें वर्ष के समापन समारोह होंगी शामिल
मुंबई : दिशा सालियान केस में दो पूर्व एसीपी ने वकील को सौंपे सबूत
मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण 
मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media