Bail
Maharashtra 

अभिषेक घोसालकर हत्याकांड : काेर्ट ने मौरिस नोरोन्हा के बॉडीगार्ड को दी जमानत...

अभिषेक घोसालकर हत्याकांड : काेर्ट ने मौरिस नोरोन्हा के बॉडीगार्ड को दी जमानत... मौरिस नोरोन्हा ने फरवरी में ‘फेसबुक लाइव’ के दौरान घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद को भी गोली मार ली थी। कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे नोरोन्हा को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह करीब पांच महीने जेल में रहा था। घटना के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि घोसालकर (40) और नोरोन्हा के बीच झगड़ा चल रहा था। नोरोन्हा को संदेह था कि घोसालकर ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाया है। 
Read More...
Mumbai 

गंभीर मामलों में देरी जमानत का कोई आधार नहीं है - हाई कोर्ट

गंभीर मामलों में देरी जमानत का कोई आधार नहीं है - हाई कोर्ट उच्च न्यायालय ने कहा कि सामूहिक बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों की सुनवाई में देरी जमानत देने का आधार नहीं हो सकती। साथ ही नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया गया. प्रार्थी दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध के तहत जेल में है।
Read More...

SC ने कहा जमानत की शर्त के तहत अदालतें लोगों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से नहीं रोक सकतीं

SC ने कहा जमानत की शर्त के तहत अदालतें लोगों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से नहीं रोक सकतीं उच्च न्यायालय ने अगस्त 2022 में उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए यह शर्त लगाई थी। शीर्ष अदालत ने अपने 22 मार्च के आदेश में कहा, हमने पाया है कि ऐसी शर्त लगाने से अपीलकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन होगा और ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई जा सकती है। इसमें कहा गया है, इसलिए, हम उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई शर्त को उस सीमा तक रद्द और खारिज करते हैं, जैसा कि ऊपर बताया गया है। दास ने जमानत पर रिहाई का निर्देश देते हुए 11 अगस्त, 2022 के आदेश में लगाई गई शर्त में संशोधन की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
Read More...

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत अरविंद केजरीवाल को 15 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि इससे पहले ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को अबतक 8 बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन पूछताछ के लिए अबतक एक बार भी अरविंद केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं गए हैं। हाल ही में केजरीवाल ने ईडी के समन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। अब इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल को पेश होने को लेकर आदेश जारी किया था।
Read More...

Advertisement