grants
Maharashtra 

अभिषेक घोसालकर हत्याकांड : काेर्ट ने मौरिस नोरोन्हा के बॉडीगार्ड को दी जमानत...

अभिषेक घोसालकर हत्याकांड : काेर्ट ने मौरिस नोरोन्हा के बॉडीगार्ड को दी जमानत... मौरिस नोरोन्हा ने फरवरी में ‘फेसबुक लाइव’ के दौरान घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर खुद को भी गोली मार ली थी। कई आपराधिक मामलों का सामना कर रहे नोरोन्हा को दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह करीब पांच महीने जेल में रहा था। घटना के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि घोसालकर (40) और नोरोन्हा के बीच झगड़ा चल रहा था। नोरोन्हा को संदेह था कि घोसालकर ने उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाया है। 
Read More...

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत... राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत अरविंद केजरीवाल को 15 हजार के निजी मुचलके पर कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि इससे पहले ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को अबतक 8 बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन पूछताछ के लिए अबतक एक बार भी अरविंद केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं गए हैं। हाल ही में केजरीवाल ने ईडी के समन के खिलाफ कोर्ट का रुख किया था। अब इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने केजरीवाल को पेश होने को लेकर आदेश जारी किया था।
Read More...
Mumbai 

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत...

पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी गोकुलनाथ शेट्टी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत... शेट्टी को जमानत के लिए 1 लाख रुपये का निजी मुचलका जमा करना होगा। अदालत ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के सीबीआई के डर को दूर करने के लिए शेट्टी पर कड़ी शर्तें लगाई हैं। अदालत ने कहा, “यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि आवेदक की ओर से जांच में छेड़छाड़ का कोई प्रयास किया गया है, तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप इस जमानत को रद्द करना पड़ सकता है।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के बेटे-बहू को मुंबई की अदालत ने दी अग्रिम जमानत... फर्जी दस्तावेज का है केस

 महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक के बेटे-बहू को मुंबई की अदालत ने दी अग्रिम जमानत... फर्जी दस्तावेज का है केस मुंबई की सत्र अदालत ने फर्जी दस्तावेज मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राकांपा नेता नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक और उनकी फ्रांसीसी बहू लॉरा हेमलिन उर्फ आयशा को राहत दी है. उन्हें वीजा अवधि विस्तार कराने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेज जमा कराने के मामले में अग्रिम जमानत दे दी गई. मुंबई के उपनगर स्थित कुर्ला पुलिस थाने में पिछले सप्ताह दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
Read More...

Advertisement