gutkha
Mumbai 

नवी मुंबई में 5 लाख मूल्य का गुटखा जब्त... दो लोग गिरफ्तार

नवी मुंबई में 5 लाख मूल्य का गुटखा जब्त... दो लोग गिरफ्तार पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने अपने घर पर प्रतिबंधित गुटखा जमा किया हुआ है, सूचना के आधार पर एएनसी की टीम ने आवासीय परिसर में छापा मारा और 5,40,850 रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने उस घर पर रहने वाले सतीशसिंह नेपालसिंह ठाकुर (32) और जितेंद्रकुमार राजकुमार कामथ (21) को भी गिरफ्तार कर लिया।
Read More...
Maharashtra 

पिंपरी-चिंचवड़ में समोसे में निकला कंडोम और पत्थर, तंबाकू, गुटखा

पिंपरी-चिंचवड़ में समोसे में निकला कंडोम और पत्थर, तंबाकू, गुटखा पिंपरी-चिंचवड़ में एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी की कैंटीन में परोसे गए समोसे में कथित तौर पर कंडोम, पत्थर, तंबाकू, गुटखा आदि पाए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच से पता चला कि एक व्यवसायी ने एक नए ठेकेदार से कैटरिंग का ठेका हासिल करने के लिए इस भयावह कृत्य की योजना बनाई थी. 
Read More...
Mumbai 

कल्याण के पास मलंगगढ़ की तलहटी में गुटखा फैक्ट्री... 7 लाख के गुटखा के साथ तीन लोग गिरफ्तार

कल्याण के पास मलंगगढ़ की तलहटी में गुटखा फैक्ट्री... 7 लाख के गुटखा के साथ तीन लोग गिरफ्तार कल्याण अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार को सूचना मिली थी कि कटाई-बदलापुर रोड पर कुशीवली इलाके में गुटखा फैक्ट्री चल रही है. पुलिस ने इस फैक्ट्री की गुप्त जानकारी निकाली. पुलिस निरीक्षक राहुल मस्के, सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, संतोष उगलमुगले, उपनिरीक्षक संजय माली, हवलदार दत्ताराम भोसले, गुरुनाथ जारग, बालाजी शिंदे, विश्वास माने, किशोर पाटिल, रमाकांत पाटिल, अनुप कामत, विलास कडू, सचिन वानखेड़े, प्रशांत वानखेड़े बुधवार को अचानक मौत हो गई।
Read More...
Mumbai 

नायगांव में लाखों के गुटखा की खेप पुलिस ने जप्त किया... एक गिरफ्तार

नायगांव में लाखों के गुटखा की खेप पुलिस ने जप्त किया... एक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक साजिद वायद खान (36), निवासी-राज्य हैदराबाद,व मालिक का यह गुटखा, जो कि महाराष्ट्र राज्य में प्रतिबंधित है,कहीं बेचने ले जाते समय मिला। पुलिस के अनुसार, पुलिस कर्मचारी डिगंबर प्रभाकर काले की शिकायत पर चालक मालिक के ऊपर नायगांव पुलिस ने कलम 328,188,272,273, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26, 26 (2), 27 के तहत केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया है। आगे की विवेचना पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
Read More...

Advertisement