Incident
Mumbai 

मुंबई : म्हाडा इमारत में स्लैब गिरने की एक और घटना... 63 वर्षीय महिला घायल 

मुंबई : म्हाडा इमारत में स्लैब गिरने की एक और घटना... 63 वर्षीय महिला घायल  इमारतों में कुल 27,373 फ्लैट मालिक हैं और म्हाडा संघर्ष कृति समिति पुनर्विकास के रास्ते में आने वाली समस्याओं के खिलाफ विरोध कर रही है। ताजा हादसा दादर पश्चिम में भवानी शंकर रोड स्थित गुलमोहर बिल्डिंग में सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ, जब दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 43 में पति राजशेखर के साथ रहने वाली अलका देसाई रात का खाना बना रही थीं। अचानक तेज आवाज हुई और ऊपर का स्लैब कमरे पर गिर गया, जिससे अलका देसाई घायल हो गईं।
Read More...
Maharashtra 

MVA का बदलापुर घटना पर साइलेंट प्रोटेस्ट... उद्धव ठाकरे बोले- हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता

MVA का बदलापुर घटना पर साइलेंट प्रोटेस्ट... उद्धव ठाकरे बोले- हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रमुख चेहरों को अपने माथे और बांहों पर काली पट्टियां बांधे देखा गया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर घटना के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया। 
Read More...
Mumbai 

बदलापुर के स्कूल में हुई घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार का एक्शन... ठाणे और मुंबई के शिक्षा अधिकारियों को किया सस्पेंड

बदलापुर के स्कूल में हुई घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार का एक्शन... ठाणे और मुंबई के शिक्षा अधिकारियों को किया सस्पेंड स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुंबई नगर निगम के स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। कारण बताया गया है कि टेंजर प्रक्रिया चल रही है। केसरकर ने कहा, “रक्षे को बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की समय पर जानकारी न देने के लिए निलंबित किया गया है। कंकल को बीएमसी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे न लगाने के लिए निलंबित किया गया है। मैं इस मुद्दे पर दो साल से काम कर रहा हूं, अब भी काम जारी है और कैमरे अब तक नहीं लगाए गए हैं।”
Read More...
Mumbai 

मुंबई में शव को ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने वाले दो गिरफ्तार... घटना का वीडियो आया सामने !

मुंबई में शव को ट्रॉली बैग में भरकर ठिकाने लगाने वाले दो गिरफ्तार... घटना का वीडियो आया सामने ! मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने, शव को ट्रॉली बैग में भरकर उसे ठिकाने लगाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में जांच में जुटी पुलिस को एक और वीडियो मिला है, जिसमें एक व्यक्ति पीड़ित को कथित तौर पर पीटता नजर आ रहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Read More...

Advertisement