नागपुर: लव ट्रायंगल में गई महिला की जान... पूर्व सैनिक और प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Nagpur: Woman lost her life in a love triangle... Case of culpable homicide registered against ex-serviceman and his girlfriend

नागपुर: लव ट्रायंगल में गई महिला की जान... पूर्व सैनिक और प्रेमिका पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

नागपुर की महिला के साथ नासिक में पति और उसकी प्रेमिका ने हाथापाई की। सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन नासिक में उपचार नहीं मिला। जख्मी महिला को नागपुर लाया गया लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। समाज सेवी और तहसील पुलिस की मदद से मृतक की बेटी ने अपने पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नासिक में एफआईआर करवाई।

नागपुर: नागपुर की महिला के साथ नासिक में पति और उसकी प्रेमिका ने हाथापाई की। सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन नासिक में उपचार नहीं मिला। जख्मी महिला को नागपुर लाया गया लेकिन तब तक मृत्यु हो चुकी थी। समाज सेवी और तहसील पुलिस की मदद से मृतक की बेटी ने अपने पिता और उसकी प्रेमिका के खिलाफ नासिक में एफआईआर करवाई।

मृतक गौतमनगर, गड्डीगोदाम निवासी रजनी प्रकाश वालदे (50) बताई गई। नासिक पुलिस ने रजनी की बेटी काजल (25) की शिकायत पर उसके पिता प्रकाश तुकाराम वालदे (60) और दिंडोरी, नासिक निवासी मंदाकिनी गांगुर्डे (45) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रकाश सेना में जवान था। 2002 में निवृत्त होने के बाद 2022 तक डीएससी विशाखापट्टनम में नौकरी की और अब निवृत्त है। पिछले डेढ़ वर्ष से प्रकाश और मंदाकिनी के बीच प्रेम संबंध है।

प्रकाश पत्नी और 2 बच्चों को छोड़कर नासिक में मंदाकिनी के साथ रहता है। दोनों नौकरी से मिलने वाली पेंशन से 1 रुपया भी रजनी को नहीं मिल रहा था। इसीलिए 15 सितंबर को रजनी और काजल नासिक पहुंचे। परिचित लोगों की मदद से प्रकाश और मंदाकिनी के फ्लैट का पता चला। फ्लैट में जाते ही रजनी को प्रकाश और मंदाकिनी की बड़ी फोटो दिखाई दी। इससे वह बौखला गई।

रजनी का प्रकाश और मंदाकिनी के साथ जमकर विवाद हुआ। किचन में हाथापायी के दौरान प्रकाश और मंदाकिनी ने रजनी को जोर से धक्का दिया। किचन के ओटे से सिर टकराने के कारण रजनी बुरी तरह जख्मी हो गई। काजल किसी तरह सिटी अस्पताल ले गई लेकिन हालत चिंताजनक थी और वेंटिलेटर उपलब्ध न होने के कारण निजी अस्पताल ले गई। वहां भी उपचार नहीं मिला इसीलिए काजल ने एम्बुलेंस में मां को नागपुर लाने का निर्णय लिया।

17 सितंबर को तड़के वह मेयो अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टर ने रजनी को मृत घोषित कर दिया। तहसील पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। काजल ने कांग्रेस नेता वसीम खान से मदद मांगी। वसीम ने तहसील पुलिस के साथ समन्वय कर काजल और उसके परिवार को नासिक के ओझर पुलिस थाने भेजा। रविवार शाम ओझर पुलिस ने प्रकाश और मंदाकिनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है।

Read More  महाराष्ट्र / 9 स्कूलों का प्रबंधन अडाणी फाउंडेशन को, नियमों में बदलाव नहीं; कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति अंधेरी वेस्ट स्टेशन पर कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति
सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने भीड़ के वीडियो साझा किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो रेल कर्मचारियों की...
पुणे : सावरकर मानहानि केस में फंसे राहुल गांधी... 23 अक्टूबर को कोर्ट में होना होगा पेश
गोवंडी इलाके में सांसद के बेटे की कार ने शख्स को मारी टक्कर... बुरी तरह जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में मोबाइल टावरों से उपकरण चुराने के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
तो सत्ता में बैठे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा -  मनोज जरांगे
महाराष्ट्र के पुणे में पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां की लाश फ्लैट में मिली
भयंदर पश्चिम इलाके में जुए के अड्डे का भंडाफोड़ !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media