नवी मुंबई के तलोजा में वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़... 2 महिलाएं गिरफ्तार

Prostitution racket busted in Taloja, Navi Mumbai... 2 women arrested

नवी मुंबई के तलोजा में वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़...  2 महिलाएं गिरफ्तार

पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया।

ठाणे : पुलिस ने नवी मुंबई के तलोजा में संचालित वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करके एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को मुक्त भी कराया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया, नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) को सूचना मिली थी कि एक आवासीय इलाके में एक मकान में वेशय़ावृत्ति गिरोह संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजा और परिसर पर छापा मारा। घोरपड़े ने बताया कि टीम को हसीना मुशर्रफ खान (30) नामक एक महिला मिली, जो गिरोह की सरगना थी।

Read More मुंबई : डीआरआई के अधिकारियों ने  9487 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया

अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को यह भी पता चला कि ग्राहकों को सलिया सफीक खान (39) को डिजिटल तरीके से पैसे देने के लिए कहा जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हसीना बांग्लादेश की जबकि दूसरी आरोपी कोलकाता की रहने वाली है।

Read More बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : पुलिस ने अब तक 10 लोगों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया

अधिकारी ने बताया कि मुक्त कराई गई महिला को मुंबई के चेंबूर स्थित सुधार गृह भेज दिया गया है। तलोजा पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता समेत विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मीरा रोड की 54 वर्षीय गृहिणी से साइबर अपराधियों ने 50,000 रुपये उड़ा लिए

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र: टेंपो में मिला 138 करोड़ रुपये का सोना... जांच में जुटा आयकर विभाग महाराष्ट्र: टेंपो में मिला 138 करोड़ रुपये का सोना... जांच में जुटा आयकर विभाग
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच आचार संहिता के कई मामले सामने आ चुके हैं. अभी तक कई जगह से करोड़ों...
सायन पनवेल हाईवे पर डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे... महिला समेत 3 लोगों की मौत !
विधानसभा चुनाव : आदित्य ठाकरे के सामने मिलिंद देवड़ा...
विधानसभा चुनाव :  शिवसेना ने यामिनी जाधव को बनाया भायखला से उम्‍मीदवार... शिंदे की योद्धा को मिला फिर से जीत का मौका
नवी मुंबई के तलोजा में वेशय़ावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़... 2 महिलाएं गिरफ्तार
मुंबई : डीआरआई के अधिकारियों ने  9487 ग्राम तस्करी का सोना बरामद किया
नई महाबलेश्वर परियोजना पर्यावरण को नष्ट कर देगी - डॉ. मधुकर बछुलकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media