stables
Mumbai 

BMC बिना तैयारी के ही तबेलों को पालघर भेजने की बना रही योजना ... मुंबई में 59 लाइसेंस वाले तबेले, 204 बिना लाइसेंस के तबेले

BMC बिना तैयारी के ही तबेलों को पालघर भेजने की बना रही योजना ... मुंबई में 59 लाइसेंस वाले तबेले, 204 बिना लाइसेंस के तबेले मुंबई में पहले प्राप्त लाइसेंसधारी तबेलों की संख्या 59 है। इनमें 3,607 जानवर रहते हैं। जबकि बिना लाइसेंस के 204 तबेले हैं और इसमें जानवरों की संख्या 6,352 हैं। इस तरह 263 तबेलों में कुल 9,959 जानवर हैं, जिन्हें पालघर में शिफ्ट किया जाएगा। गोरेगांव और मालाड पूर्व में सर्वाधिक तबेले हैं। मालाड में सर्वाधिक 34 तबेले हैं और यहां जानवरों की संख्या 1,635 है। इसी तरह गोरेगांव में 32 तबेले हैं, इसमें सर्वाधिक 2,224 जानवर रहते हैं। तीसरे नंबर पर अंधेरी ईस्ट आता है और यहां कुल 27 तबेले हैं, जिसमें 1,377 जानवर रहते हैं।
Read More...

Advertisement