Mahamarg
Maharashtra 

मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे

मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे अगले महीने की पहली तारीख से राज्य के सबसे हाईटेक हाइवे से सफर करने के लिए वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे। अधिक पैसे खर्च करने का मुख्य कारण 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें लागू होना है। टोल की नई दरों के अनुसार हाइवे के हर किमी के सफर के लिए वाहन चालकों को 33 पैसे से लेकर 2.13 रुपये किमी तक का टोल देना होगा। 11 दिसंबर 2022 में समृद्धि महामार्ग के पहले फेज की शुरुआत हुई थी। तीन वर्ष बाद हाइवे के टोल की दरों की बढ़ोतरी की गई है।
Read More...

Advertisement