Aarey Colony
Mumbai 

गोरेगांव : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत !

गोरेगांव : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत ! आरे सब पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह 7.30 बजे हुई, जब पीड़ित सादिक खान आरे कॉलोनी में पाव (ब्रेड) पहुंचाने जा रहा था और बेस्ट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब यह दुर्घटना हुई, तब बस को गोरेगांव स्टेशन से मयूर नगर जा रहे रमेश लोंधे चला रहे थे। मलाड ईस्ट के डिंडोशी निवासी खान टक्कर लगने के कारण सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गए।राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Read More...
Mumbai 

पवई के आरे कॉलोनी में पानी की बड़ी पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद... सप्लाई प्रभावित

पवई के आरे कॉलोनी में पानी की बड़ी पाइप फटने से हजारों लीटर पानी बर्बाद... सप्लाई प्रभावित बीएमसी के जल विभाग ने जानकारी दी है कि "इन मुख्य लाइनों के अलग-थलग होने के कारण के/ई वार्ड, एच/ई वार्ड बेहराम पाड़ा और बांद्रा रेलवे टर्मिनस की आपूर्ति और जी/एन वार्ड प्रभावित होंगे।" बीएमसी के बयान में कहा गया है कि, "पवई एंकर ब्लॉक के पास तानसा (पश्चिम) मुख्य लाइन पर 1800 मिमी व्यास पर भारी रिसाव हुआ। उपचारित पानी की बर्बादी से बचने के लिए वाल्व को तुरंत बंद कर दिया गया है। पवई एबी से मरोशी सुरंग शाफ्ट तक अलगाव की आवश्यकता है।"
Read More...
Mumbai 

आरे कॉलोनी में बोगस कॉलसेंटर परअपराध शाखा की छापेमारी... केनेडा सरकार का अधिकारी बनकर धोखाधड़ी

आरे कॉलोनी में बोगस कॉलसेंटर परअपराध शाखा की छापेमारी... केनेडा सरकार का अधिकारी बनकर धोखाधड़ी पुलिस कि टीम ने छापेमरी की तब पाया कि एक रम के अंदर लैपटॉप और मोबाइल लेकर लोग बैठे थे। सभी केनेडा में अंग्रेजी में बात करते थे और एमेजॉन से बोगस कर्मचारी बनकर बात करते थे। इसके बाद दूसरा आदमी खुद को कॅनडा गव्हर्नमेंट का क्राऊन एटॉर्नी जनरल ऑथेरीटी से होने की बात करते थे और अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कहते थे। इसे एक एप्लिकेशन के माध्यम से इन्वेस्ट करने के लिए कहते थे जो सीधे इनके अकाउंट में आता था।
Read More...
Mumbai 

मुंबई के आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल!

मुंबई के आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल! मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने सोमवार की सुबह आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल कर डाला। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि कुल १७७ पेड़ों की कटाई की गई है। आरे बचाओ संघर्ष समिति के अनुसार, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार की सुबह पांच बजे आरे में पेड़ काटे गए। याचिकाकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि एमएमआरसी द्वारा १७७ से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है।
Read More...

Advertisement