मुंबई के वर्ली में तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर टेक कंपनी के सीईओ की मौत... पति के साथ टहलने निकली थीं
Tech company CEO dies after being hit by a speeding car in Mumbai's Worli ... had gone for a walk with her husband
15.jpg)
कार की चपेट में आने से एक प्रौद्योगिकी कंपनी की सीईओ राजलक्ष्मी राम कृष्णन की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा, कृष्णन दादर-माटुंगा क्षेत्र की रहने वाली थीं और घटना के समय सुबह अपने पति के साथ टहलने निकली थीं। घर लौटते समय उनके साथ हादसा हो गया। कार का चालक सुमेर मर्चेंट भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
मुंबई : मुंबई के वर्ली में डेयरी के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी कार की चपेट में आने से एक प्रौद्योगिकी कंपनी की सीईओ राजलक्ष्मी राम कृष्णन की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस ने कहा, कृष्णन दादर-माटुंगा क्षेत्र की रहने वाली थीं और घटना के समय सुबह अपने पति के साथ टहलने निकली थीं। घर लौटते समय उनके साथ हादसा हो गया। कार का चालक सुमेर मर्चेंट भी घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
वह एक निजी कंपनी में काम करता है और मुंबई के ताड़देव इलाके में रहता है। उसके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस हादसे में 23 वर्षीय कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लापरवाही से गाड़ी चलाना और लापरवाही से मौत का कारण शामिल है।
Today's E Newspaper
Video
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List