खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की लागत दोगुनी, २,६७४ करोड़ रुपए पहुंचा खर्च...

The cost of the Gulf Coast Road project doubled to Rs 2,674 crore.

खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की लागत दोगुनी, २,६७४ करोड़ रुपए पहुंचा खर्च...

बालकुम-गायमुख के बीच १३.१४ किलोमीटर लंबी ठाणे खाड़ी तटीय सड़क परियोजना के प्रस्ताव को साल २०२१ में एमएमआरडीए की १५१वीं बैठक में मंजूरी दे दी गई थी। उस समय इस परियोजना की लागत १,३१६.१८ करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन अब परियोजना प्रबंधन सलाहकार द्वारा योजना प्रस्तुत करने के बाद लागत सीधे दोगुनी हो गई है। बालकुम-गायमुख ठाणे खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की दूरी १३.१४ किमी तक है, जिसमें कुल छह लेन बनाया जाएगा।

मुंबई : राज्य की शिंदे-फडणवीस यानी ‘ईडी’ सरकार ने सरकार बनने के बाद पहला काम यही किया है कि महाविकास आघाड़ी द्वारा शुरू की गई सभी विकासशील परियोजनाओं पर रोक लगा दी, जिसका परिणाम यह हुआ है कि सभी परियोजनाओं की लागत में भारी बढ़ोतरी हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे में यातायात की समस्याओं के निदान के लिए मंजूर की गई खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की लागत दोगुनी हो गई है। इसी प्रकार राज्य की अन्य विकासशील योजनाओं को ‘ईडी’ सरकार द्वारा रोके जाने से उनकी लागत में भी इजाफा हुआ है।

बता दें कि मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण द्वारा ठाणे में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए शुरू की गई ठाणे की बालकुम-गायमुख खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की लागत दोगुनी हो गई है। इस परियोजना पर १,३१६.१८ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था, जो अब सीधे बढ़कर २,६७४ करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। एमएमआरडीए की १५४वीं बैठक में इस परियोजना के संशोधित लागत प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Read More मुंबई : मराठी का मुद्दा एक बार फिर उठाकर राज ठाकरे को क्या बीएमसी चुनाव में जीत मिलेगी?

बालकुम-गायमुख के बीच १३.१४ किलोमीटर लंबी ठाणे खाड़ी तटीय सड़क परियोजना के प्रस्ताव को साल २०२१ में एमएमआरडीए की १५१वीं बैठक में मंजूरी दे दी गई थी। उस समय इस परियोजना की लागत १,३१६.१८ करोड़ रुपए आंकी गई थी। लेकिन अब परियोजना प्रबंधन सलाहकार द्वारा योजना प्रस्तुत करने के बाद लागत सीधे दोगुनी हो गई है। बालकुम-गायमुख ठाणे खाड़ी तटीय सड़क परियोजना की दूरी १३.१४ किमी तक है, जिसमें कुल छह लेन बनाया जाएगा।

Read More मुंबई: इम्तियाज जलील ने सड़कों और सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जारी रखने की कसम खाई

इसकी चौड़ाई ४० से ४५ मीटर होगी। यह सड़क बालकुम के निकट खारेगांव से शुरू होगी और घोड़बंदर सड़क पर स्थित कोलशेत, वाघबील, ओवला, कासारवडवली, मोघरपाड़ा से होते हुए गायमुख तक जाएगी। इस परियोजना में करीब ५,८९,१५२.७० वर्गमीटर क्षेत्र अधिग्रहित करने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही मार्ग में एक उड़ान पुल, एक भूमिगत मार्ग, ३ किमी का स्टील्ट सड़क बनाए जाएंगे।

Read More उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर संजय निरुपम ने बोला हमला... दिशा सालियान मामले की हो निष्पक्ष जांच'

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को...
नई दिल्ली : नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में नौसेना प्रमुख ने कमांडरों को सात अहम दिशा-निर्देश दिए
मुर्शिदाबाद : वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन पर बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा
वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 
भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर
मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी
पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media