सरकार में हिम्मत है तो वह खारघर की घटना की न्यायिक जांच कराए - नाना पटोले
If the government has the courage, it should conduct a judicial inquiry into the Kharghar incident - Nana Patole
1.jpg)
भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और देश में तानाशाही तरीके से काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर भाजपा की इस मनमानी के खिलाफ लड़ने का पैâसला किया है। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है। जो दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आएंगे, उनके साथ हम मिलकर इस हिटलरशाही सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
मुंबई : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने ईडी सरकार पर कल जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार खारघर की घटना का सच छिपा रही है। अगर सरकार में हिम्मत है तो वह खारघर की घटना की न्यायिक जांच कराए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मरनेवालों की सही संख्या की घोषणा नहीं की गई है। लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे। इस आयोजन पर सरकारी खजाने से १३.८० करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद जनता के लिए शेड और पानी की व्यवस्था नहीं की गई लेकिन नेताओं और मंत्रियों के लिए आलीशान वातानुकूलित मंच बनाया गया।
एक ओर जहां लाखों लोग पानी के लिए हाथ-पांव मार रहे थे, वहीं मंत्री और संतरी शाही भोजन के मजे ले रहे थे। ये सारी खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। हमारी मांग है कि अगर इस सरकार में थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो इसे इस्तीफा दे देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश और देश में तानाशाही तरीके से काम कर रही है। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर भाजपा की इस मनमानी के खिलाफ लड़ने का पैâसला किया है। नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड साफ है। जो दल भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आएंगे, उनके साथ हम मिलकर इस हिटलरशाही सरकार के खिलाफ आगे की लड़ाई लड़ेंगे।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List