जेपी नड्डा का निजी सचिव बनकर विधायकों को ही लगा रहा था चूना, गिरफ्तार

Man arrested for impersonating Nadda’s PA, offering posts in exchange for money

जेपी नड्डा का निजी सचिव बनकर विधायकों को ही लगा रहा था चूना, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के भाजपा विधायकों से मंत्री पद के लिए पैसे मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री पद के लिए राज्य के कम से कम चार विधायकों से पैसे मांगने के आरोप में अहमदाबाद से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बनकर विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर देने वाले ठग को नागपुर पुलिस गुजरात से गिरफ्तार करके लाई है। ये शख्स खुद को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पीए बताकर मंत्री बनाने के नाम पर विधायकों से पैसे मांग रहा था। इसकी शिकायत नागपुर मध्य के विकास कुमार ने पुलिस से की थी। इस ठग को नागपुर पुलिस ने अहमदाबाद के मोरबी से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यह सख्त नीरज सिंह राठौर बताया जा रहा है...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

arrested-1684300520

Read More पुणे में नौकरी के पहले दिन ही एक युवक की चली गई जान !

जानकारी के अनुसार अपने आप को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निजी सचिव बताने वाला ये शख्स विधायकों को यह कहता था कि महाराष्ट्र में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है, इसलिए नए चेहरों को चुना जा रहा है। यह बात बता कर वह विधायकों के संपर्क में था। ये नागपुर के विधायक विकास कुंभारे, विधायक टेकचंद सावरकर के संपर्क में था। इसने कुंभारे को मंत्री बनाने के लिए करोड़ों रूपये की मांग की थी। विधायक विकास कुंभारे को समझ में आ गया कि फोन करने वाला कोई ठग है।

Read More महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग

कुंभारे ने नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार से मिलकर शिकायत की। अमितेश कुमार ने तुरंत नीरज की कॉल डिटेल खंगालने और लोकेशन का पता लगाने का आदेश दिए। जानकारी के अनुसार पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया है कि वह कई विधायकों को कॉल कर चुका है। उसने महाराष्ट्र के विकास कुंभारे और टेकचंद सावरकर के अलावा हिंगोली के विधायक तानाजी मुटकुले, बदनापुर के विधायक नारायण कुचे और नंदुरबार के विधायक राजेश पाडवी को भी इसी तरह कॉल किया था...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

Read More नई दिल्ली : भाजपा सरकार ने अरबपति दोस्तों के कर्ज माफ किए - राहुल गांधी 

ये शख्स महाराष्ट्र के अलावा गोवा, नागालैंड के 2 विधायकों के भी संपर्क में था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महाराष्ट्र के चार, गोवा और नागालैंड के 2 विधायकों के संपर्क में था। इसके खिलाफ नागपुर के तहसील थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Read More ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 

अपने आप को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का निजी सचिव बताने वाले ठग नीरज सिंह राठौर ने विधायकों को मंत्री बनाने के लिए पार्टी फंड के नाम पर उसने पौने दो करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने विधायक विकास कुंभारे को तीन बार कॉल किया था तो वहीं टेकचंद सावरकर को एक बार कॉल किया था। आरोपी को नागपुर पुलिस नागपुर लेकर आई है और उसकी जांच की जा रही है...Man arrested for impersonating Nadda’s PA...

नीरज में कुंभारे को प्रत्येक फोन में मंत्री पद के बदले में पार्टी फंड के लिए पैसे देने के लिए उत्सुकता जताई थी। पार्टी फंड पर वह बल देता रहा। ठग की बातों पर विधायकों को भरोसा हो, इसलिए उसने कुछ लोगों से नकली जेपी नड्डा से बात भी कराई जो उसका साथी था।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण
महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के...
महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग
कुणाल कामरा का मुंबई आने पर “शिवसेना शैली” में स्वागत किया जाएगा - राहुल कनाल 
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में होगा पेश!
पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा
मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...
मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media