मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !

Mumbai Municipal Corporation sent a notice to MHADA and warned to cut off water supply to 32 buildings in Khar and Bandra!

मुंबई मनपा ने म्हाडा को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की दी चेतावनी !

मुंबई मनपा ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की चेतावनी दी है। वजह है लगभग ६० करोड़ रुपए का बकाया, जो सालों से नहीं चुकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा ने ५९,७५,४९,८६२ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसमें से ५२.४१ करोड़ रुपए पानी के बिल और ७.३३ करोड़ रुपए अन्य शुल्क बाकी हैं।

मुंबई : मुंबई मनपा ने महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) को नोटिस भेजकर खार और बांद्रा की ३२ इमारतों का पानी काटने की चेतावनी दी है। वजह है लगभग ६० करोड़ रुपए का बकाया, जो सालों से नहीं चुकाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, म्हाडा ने ५९,७५,४९,८६२ रुपए का भुगतान नहीं किया, जिसमें से ५२.४१ करोड़ रुपए पानी के बिल और ७.३३ करोड़ रुपए अन्य शुल्क बाकी हैं।

हालांकि, सवाल यह उठता है कि मनपा ने यह बकाया पहले क्यों नहीं वसूला? मनपा अब म्हाडा पर दबाव बना रही है, लेकिन असल में इन इमारतों में रहने वाले लोग और व्यावसायिक इकाइयां पानी का उपयोग कर रही हैं। फिर भी बिलिंग म्हाडा के नाम पर की जाती रही, जिससे विवाद पैदा हो गया।

अगर शुरुआत से ही सही उपभोक्ताओं को बिल दिया जाता, तो इतनी बड़ी राशि जमा नहीं होती। अब पानी काटने की चेतावनी देकर हजारों लोगों को संकट में डाल दिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब मनपा ने म्हाडा को बकाया चुकाने के लिए कहा हो। इससे पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब अचानक पानी काटने की चेतावनी से हजारों लोगों पर संकट मंडरा रहा है।

मनपा ने ‘अभय योजना’ का जिक्र किया है, जिसके तहत ४५.०७ करोड़ रुपए में बकाया निपटाया जा सकता है। इस योजना की अंतिम तिथि ३१ मार्च है। इसके लिए नागरिक सुविधा केंद्रों के समय को बढ़ाकर सुबह ८ बजे से आधी रात तक कर दिया गया है। अब देखना यह है कि म्हाडा क्या जवाब देती है?

Read More मुंबई में अप्रैल में बेमौसम बारिश का अनुमान... तीन दिनों तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान, हवा में रहेगी नमी

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण
महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के...
महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग
कुणाल कामरा का मुंबई आने पर “शिवसेना शैली” में स्वागत किया जाएगा - राहुल कनाल 
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में होगा पेश!
पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा
मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...
मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media