आरे में कारशेड निर्माण का काम अंतिम चरण में... कब दौड़ेगी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो ?

Construction work of car shed in Aarey is in the final stage... When will Mumbai's first underground metro run?

आरे में कारशेड निर्माण का काम अंतिम चरण में... कब दौड़ेगी मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो ?

एमएमआरसी ने पिछले साल दिसंबर 2023 तक आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन ट्रायल रन और कारशेड तैयार नहीं होने से डेडलाइन आगे खिसक गई और अब अप्रैल, 2024 नई डेडलाइन तय हुई है। एमएमआरसी की एमडी अश्विनी भिडे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरे में कारशेड के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

मुंबई: मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो के कोच के रख-रखाव के लिए आरे में कारशेड निर्माण का काम अंतिम चरण में है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने कारशेड का 95 पर्सेंट काम पूरा कर लिया है। ऐसे में, मेट्रो-3 कॉरिडोर के पहले फेज पर अप्रैल तक सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

एमएमआरसी ने पिछले साल दिसंबर 2023 तक आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन ट्रायल रन और कारशेड तैयार नहीं होने से डेडलाइन आगे खिसक गई और अब अप्रैल, 2024 नई डेडलाइन तय हुई है। एमएमआरसी की एमडी अश्विनी भिडे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आरे में कारशेड के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Read More मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

एमएमआरसी के मुताबिक, आरे में स्टेशन बिल्डिंग, शंटिंग ट्रैक, ओसीसी बिल्डिंग, मेनटिनेंस वर्कशॉप का काम 95 फीसदी हो चुका है। पहले फेज में 9 ट्रेनों की सेवाएं शुरू करने की योजना है, 8 डिब्बों की 9 ट्रेन पहले आरे पहुंच चुकी है। डिपो में ट्रेनों की असेंबलिंग का काम भी करीबṆ-करीब पूरा कर लिया गया है।

Read More मुंबई: ‘जगद्गुरु संत श्री तुकाराम महाराज’पुरस्कार से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सम्मानित

आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो दौड़ाने के लिए पिछले साल से ही ट्रायल रन चल रहा है। हालांकि, अब तक ट्रायल की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। आरे में 25 हेक्टेयर जमीन पर कारशेड बनाया जा रहा है, जहां 42 मेट्रो ट्रेनों का आसानी से रख-रखाव किया जा सकेगा। कोलाबा-बांद्रा-आरे के बीच 35 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 85 फीसदी से अधिक तक पूरे कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है।

मेट्रो-3 के आरे में कारशेड को लेकर शुरू से ही काफी उथल-पुथल रही। इसी चक्कर में काम आगे खिसकता गया। बाद में कारशेड का काम पूरा नहीं होने पाने के चलते ही मेट्रो-3 की सेवाएं शुरू होने में काफी देर हो गई। बार-बार आगे खिसकती डेडलाइन को पूरा करना एमएमआरसी के लिए भी चुनौती बन गया।

Read More ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर 

इसीलिए इस बार सरकार बदलते ही कारशेड के काम को रफ्तार देने की पुरजोर कोशिश हुई। अब जबकि आरे कारशेड का काम लगभग पूरा हो चुका है, तो मेट्रो-3 के पटरी पर दौड़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा चुनावी साल होने से शासन-प्रशासन भी मेट्रो-3 का काम तेजी से पूरा कर अंडरग्राउंड मेट्रो चलाने की जल्दी में है।

Read More बोरीवली में हिट एंड रन; पुलिस द्वारा टेंपो चालक की तलाश

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है....
ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी 
लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media