नवी मुंबई में 4 साल से फरार आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार... हत्या के मामले में हुआ था नामज़द

Accused gangster absconding for 4 years arrested in Navi Mumbai... was named in murder case

नवी मुंबई में 4 साल से फरार आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार... हत्या के मामले में हुआ था नामज़द

नवी मुंबई में विक्रांत देशमुख गिरोह के 31 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि वह हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहा था। अपराध शाखा के अधिकारियों ने कहा आरोपी राकेश जनार्दन कोली और गिरोह के अन्य सदस्यों ने सितंबर 2019 में नेरुल इलाके के सचिन गारजे का दुश्मनी के चलते अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को नाले में फेंक दिया था।

नवी मुंबई : नवी मुंबई में विक्रांत देशमुख गिरोह के 31 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि वह हत्या के एक मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहा था। अपराध शाखा के अधिकारियों ने कहा आरोपी राकेश जनार्दन कोली और गिरोह के अन्य सदस्यों ने सितंबर 2019 में नेरुल इलाके के सचिन गारजे का दुश्मनी के चलते अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को नाले में फेंक दिया था।

अधिकारी ने कहा आरोपियों ने बाद में शव को बाहर निकाला और सबूत नष्ट करने के लिए उसे जला दिया और नाले के पास जमीन के नीचे दफना दिया। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर पुलिस को शव के ठिकाने लगाने की जानकारी मिली जिसे बाद में जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने कहा वर्ष 2022 में देशमुख को गोवा से गिरफ्तार किया गया था और उसके कुछ अन्य सहयोगियों को भी बाद में गिरफ्तार किया गया था।

Read More डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण

पुलिस ने कहा कि कोली और अन्य आरोपियों पर प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कोली इस मामले का 17वां आरोपी था और वह फरार चल रहा था। वह राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में अपने ठिकाने बदलता रहता था।

Read More मुंबई में पार्किंग पॉलिसी जल्द लागू होगी, बने नियम; बिना नंबर वाले दोपहिया वाहनों के लिए नई नीति

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। वह उरण के घवनगांव आने वाला था पुलिस ने शनिवार को जाल बिछाया और जैसे ही वह वहां पहुंचा उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उसे रविवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

Read More मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस की आर्थिक...
मुंबई:साइबर क्राइम सेल ने ठगों से लोगों के 1.49 करोड़ रुपये को सुरक्षित बचाया; गाइडलाइन जारी
वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 
मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी
मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया
ठाणे: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े 2 मामलों को सीबीआई ने बंद कर दिया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media