ठाणे में 61 वर्षीय महिला ने बेटे और बहू के उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या... मामला दर्ज 

In Thane, a 61-year-old woman, fed up with the harassment of her son and daughter-in-law, committed suicide...case registered.

ठाणे में 61 वर्षीय महिला ने बेटे और बहू के उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या...  मामला दर्ज 

ठाणे में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान हो कर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे : ठाणे में 61 वर्षीय महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें महिला ने बताया है कि बहू और बेटे के द्वारा किए गए मानसिक उत्पीड़न से परेशान हो कर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने दो मार्च को आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बहू और बेटे के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने कहा कि पीड़िता की पहचान सुषमा विलास खैरनार के रूप में हुई है और उसके घर से 12 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला इसी घर में बेटे राहुल और बहू गौरी के साथ रहती थी।
सुसाइड नोट के मुताबिक, आरोपी और मृतक महिला के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।

Read More मुम्बई शहर में अनधिकृत निर्माण के बढ़ते मुद्दे की जांच के लिए समिति गठित करेगी महाराष्ट्र सरकार

उसकी बहू और बेटे ने अन्य चीजों के अलावा महिला को घर में स्वतंत्र रूप से घूमने से भी रोक दिया था। एक दिन आरोपियों ने महिला को घर छोड़ वृद्धाश्रम में रहने के लिए भी कह दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More मुंबई: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  और निम्न आय समूह के लिए बनाए जा रहे हैं 67,235 किफायती घर 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर  ईद और गुड़ी पड़वा जैसे आगामी त्योहारों से पहले मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर 
नागपुर में हाल ही में हुई हिंसक झड़पों के बाद, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा उपायों को और कड़ा कर दिया...
नई दिल्ली : जांच समिति जस्टिस यशवंत वर्मा से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांग सकती है
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की
मुंबई:साइबर क्राइम सेल ने ठगों से लोगों के 1.49 करोड़ रुपये को सुरक्षित बचाया; गाइडलाइन जारी
वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 
मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी
मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media