मनोज जरांगे ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

Manoj Jarange gave a piece of his mind to Congress... they will have to face serious consequences in Maharashtra assembly elections

मनोज जरांगे ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी... महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है। जरांगे ने कहा कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

जालना : महाराष्ट्र में एक बार फिर से मराठा आरक्षण का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को एक बार फिर से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है। जरांगे ने कहा कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है और कांग्रेस को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

जालना से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद कल्याण काले ने अंतरवाली सारथी गांव में आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। मालूम हो कि जरांगे लगातार तीसरे दिन भी आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा है। हालांकि, कल्याण काले ने कहा कि वह मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन का समर्थन करते हैं।

मालूम हो कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हिस्से से मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया था। वडेट्टीवार की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने कहा कि कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिए और अब वे हमारे खिलाफ बोल रहे हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे।

कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात करने के बाद काले ने कहा कि वडेट्टीवार को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। मैं उनके बयान का समर्थन नहीं करता। उन्होंने आगे कहा कि जारंगे के कारण ही मैं जालना लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं।

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज पालघर में सुरक्षा गार्ड ने आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर की हत्या... मामला दर्ज
कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसी बीच जिले में एक हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने कथित तौर...
ठाणे जिले में बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ... फिर लड़की से किया रेप, सहेली समेत 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र के मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम का बयान, मेरे बेटी-दामाद ने विश्वासघात किया, उन्हें नदी में फेंक दो....
पालघर जिले में तिहरा हत्याकांड में एक संदिग्ध उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
मुंबई : मलाड के मालवणी इलाके तृतीयपंथी का भेष धारण कर लूटपाट करने वाले गिरफ्तार
भिवंडी में 14 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़... मामला दर्ज
नायगांव की सड़कों पर चलना खतरों से खाली नहीं... रोड पर पर गड्डे ही गड्डे

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media