Best Bus
Mumbai 

गोरेगांव : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत !

गोरेगांव : आरे कॉलोनी में बेस्ट बस की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत ! आरे सब पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार सुबह 7.30 बजे हुई, जब पीड़ित सादिक खान आरे कॉलोनी में पाव (ब्रेड) पहुंचाने जा रहा था और बेस्ट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जब यह दुर्घटना हुई, तब बस को गोरेगांव स्टेशन से मयूर नगर जा रहे रमेश लोंधे चला रहे थे। मलाड ईस्ट के डिंडोशी निवासी खान टक्कर लगने के कारण सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिये के नीचे कुचल गए।राहगीरों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Read More...
Mumbai 

आज से अटल सेतु पर चलेगी बेस्ट बस...

आज से अटल सेतु पर चलेगी बेस्ट बस... बेस्ट बस शिवडी से न्हावाशेवा सागरी सेतु या 'अटल सेतु' तक चलेगी। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और कोंकण भवन को जोड़ने वाली एक नई वातानुकूलित प्रीमियम बस सेवा, बस रूट संख्या S-145 शुरू की जाएगी। इसलिए BEST दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।
Read More...
Mumbai 

मुंबई के बांद्रा में धूं-धूं कर जली बेस्ट की बस... सभी यात्री सुरक्षित, आग पर पाया काबू, 

मुंबई के बांद्रा में धूं-धूं कर जली बेस्ट की बस... सभी यात्री सुरक्षित, आग पर पाया काबू,  मुंबई के बांद्रा में बेस्ट कि एक बस में अचानक आग लग गई। वहीं जानकारी के अनुसार इस आग में अब काबू पा लिया गया है साथ ही सभी यात्री भी सुरक्षित है। घटना पर विवरण का इंतजार है। गौरतलब है कि कि बीते नवंबर 2022 को भी मुंबई में अमरावती के पिंपलविहिर में राज्य परिवहन निगम की बस में आग लग गई थी। बस में जब आग लगने की घटना हुई उस समय उसमें 35 लोग सवार थे।
Read More...
Mumbai 

मुंबई की बेस्ट बस के चालक के साथ दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपी बरी...

मुंबई की बेस्ट बस के चालक के साथ दुर्व्यवहार मामले में दो आरोपी बरी... मुंबई की एक अदालत ने नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट बस के एक चालक के साथ जानबूझकर दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो लोगों को बरी कर दिया है क्योंकि चालक को वे कथित ‘सटीक अपशब्द’ याद नहीं थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दत्ता होबले ने हार्दिक व्यास (27) और शैलेश शाह (36) को बरी कर दिया।
Read More...

Advertisement