Fraud constable
Maharashtra 

नागपुर: ठग कांस्टेबल पुलिस की गिरफ्त में... थाने में जब्त वाहन बेचने का झांसा देकर कई लोगों को लगाया चूना

नागपुर: ठग कांस्टेबल पुलिस की गिरफ्त में... थाने में जब्त वाहन बेचने का झांसा देकर कई लोगों को लगाया चूना आरोपी कांस्टेबल पांचपावली पुलिस क्वार्टर निवासी सचिन भाऊराव ढोले (38) बताया गया। फिलहाल उसकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में है लेकिन जानकारी मिली है कि वह पिछले 3 महीनों से ड्यूटी पर अनुपस्थित था। जरीपटका पुलिस ने कुशीनगर निवासी हिमांशु राजेश वाघमारे (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। हिमांशु शिक्षण ले रहा है। उसके पिता राजेश ऑटो चालक है। कुछ समय पहले उनकी सचिन से मुलाकात हुई थी। सचिन ने उन्हें अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बारे में पूछा था।
Read More...

Advertisement