मुंबई में नाव से निकली जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत... 1 वेंटिलेटर पर 

2 people died due to poisonous gas released from boat in Mumbai... 1 on ventilator

मुंबई में नाव से निकली जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत... 1 वेंटिलेटर पर 

मुंबई में मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव के स्टोरेज चैंबर से निकली जहरीली गैस से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई : मुंबई में मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव के स्टोरेज चैंबर से निकली जहरीली गैस से मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और चार लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई पुलिस ने कहा, नाव से निकली गैस के कारण बेहोश हो गए 2 लोगों की मंगलवार को मौत हो गई और 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे पहले नाव का मालिक पकड़ी गई मछली को लाने के लिए अंदर गया, गैस के कारण वह बेहोश हो गया, जब एक अन्य व्यक्ति उसे देखने गया तो वह भी बेहोश हो गया, कुल छह लोग बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Read More नवी मुंबई: आपात स्थिति में 14 गांवों में नगर निगम का संचालन !

अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक वेंटिलेटर पर है और अन्य 3 की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक यह घटना न्यू फिश जेटी में घटी जहां कर्मचारी सुबह करीब 11 बजे अंजनी पुत्र नौका से मछलियां उतार रहे थे। पुलिस उपायुक्त संजय लातकर ने कहा कि नौका देर रात करीब दो बजे तट पर लौटी थी और संदेह है कि सड़ी हुई मछलियों की वजह से गैस बनी होगी।

Read More धुले में पिकअप वैन-कार की सीधी टक्कर... 3 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत !

उन्होंने कहा कि स्टोरेज चैंबर में उतरने वाले एक कर्मी की मृत्यु हो गई। लातकर के अनुसार नीचे उतरे पांच अन्य लोग भी बेहोश हो गए और उन सभी को सरकारी जेजे अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि श्रीनिवास आनंद यादव (35) और नौका स्वामी नागा डी संजय (27) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Read More पवई में महिला वकील ने ऑनलाइन ठगी में गंवा दिए 50,000 रुपए 

दोनों आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। लातकर ने बताया कि आंध्र प्रदेश का ही निवासी सुरेश मेकला वेंटिलेटर पर है, वहीं तीन अन्य की हालत स्थिर है। अधिकारी ने कहा कि येलो गेट थाने में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Read More मुंबई: मोटरसाइकिल सवार का महिला पर हेलमेट से हमला; मामला दर्ज 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 धारावी  / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म  धारावी / 60 साल के पड़ोसी ने 15 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म 
मुंबई के धारावी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चाकू की नोक पर एक...
ठाणे के देव कॉर्पोरा बिल्डिंग में आग;  9 लोगों को मौके से बचाया 
ठाणे नगर निगम परिवहन की एक बस में आग; घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं 
मुंबई में फर्जी CBI बनकर साइबर ठगों ने रेलवे अधिकारी से ठगे 9 लाख रुपए
मुंबई: ड्रग तस्करी में शामिल गिरोह का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार गायिका प्रियंका करकौर को जमानत से इनकार
मुंबई : 9,540 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बीएमसी को निर्देश देने की मांग; कमालिस्तान स्टूडियो के मालिक की याचिका को खारिज
मुंबई : 85 वर्षीय व्यक्ति पर 20 वर्षीय घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ का आरोप 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media