worth
Mumbai 

बोरीवली में 16.20 करोड़ मूल्य के 54,000 बोनस शेयर ट्रांसफर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज 

बोरीवली में 16.20 करोड़ मूल्य के 54,000 बोनस शेयर ट्रांसफर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज  एमएचबी कॉलोनी पुलिस के अनुसार, मामला आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को स्थानांतरित किए जाने की संभावना है क्योंकि इसमें शामिल राशि अधिक है। पुलिस ने कहा कि वनिता और सुधा के पास 1962 से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 54,000 शेयर थे। उनके डीमैट खाते के लिए दिया गया पता बोरीवली का था और परिवार नियमित रूप से लाभांश प्राप्त कर रहा था और शेयर प्रमाणपत्र भी उनके पते पर वितरित किए गए थे।
Read More...
Mumbai 

भिवंडी के ग्रामीण इलाके में गोदाम से साढ़े 97 लाख का मखाना चोरी... FIR दर्ज

भिवंडी के ग्रामीण इलाके में गोदाम से साढ़े 97 लाख का मखाना चोरी... FIR दर्ज गोदाम मैनेजर विवेक कुमार रामवृक्ष शर्मा ने अपने आर्थिक फायदे के खातिर चोरी कर ली। जिसकी जानकारी मिलने पर मखाना व्यापारी दिपेंद्र जैन ने नारपोली पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे है।
Read More...
Mumbai 

ईडी ने मुंबई और जौनपुर में 4.19 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

ईडी ने मुंबई और जौनपुर में 4.19 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई मंडल कार्यालय ने मुंबई और उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर में जमीन, आवासीय फ्लैट और वाणिज्यिक भवनों जैसी अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया। ये संपत्ति करीब 4.19 करोड़ है.
Read More...
Mumbai 

माहिम में 54 लाख रुपये की कीमत की हेरोइन के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

माहिम में 54 लाख रुपये की कीमत की हेरोइन के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार शाहूनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड निवासी सरफराज अब्दुल माजिद अहमद को रविवार रात उस समय पकड़ा गया जब वह सायन-माहिम लिंक मार्ग पर मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से 54 लाख रुपये कीमत की 270 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अधिकारी ने बताया कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वह मादक पदार्थ किसे देने के लिए जा रहा था। 
Read More...

Advertisement