सोशल मीडिया पर अमेरिकन से हुई फ्रेंडशिप... मुंबई की महिला को लगा दिया लाखों का चूना

Friendship with American on social media... Mumbai woman was cheated of lakhs

सोशल मीडिया पर अमेरिकन से हुई फ्रेंडशिप... मुंबई की महिला को लगा दिया लाखों का चूना

मुंबई से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मिले एक अमेरिकन फ्रेंड ने मुंबई की एक महिला को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। पीड़ित महिला बेस्ट बस के ड्राइवर की वाइफ है।

मुंबई : मुंबई से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आ रहा हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मिले एक अमेरिकन फ्रेंड ने मुंबई की एक महिला को झांसे में लेकर साढ़े सात लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। पीड़ित महिला बेस्ट बस के ड्राइवर की वाइफ है।

पीड़ित महिला को आरोपी ने महंगा गिफ्ट देने की बात कहीं थी। वहीं इस गिफ्ट को हासिल करने के लिए कस्टम ड्यूटी के नाम पर इस ठगी को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे और एक अन्य व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत 

पुलिस ने बताया कि यह वारदात किसी अकेले शख्स का नहीं हैं, बल्कि इस तरह की वारदात में पूरा का पूरा गिरोह शामिल हैं। मुंबई के चूनाभट्ठी में रहने वाली महिला सविता खुने ने पुलिस में शिकायत की है। बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। एक दिन उन्हें एक अमेरिकन शख्स ने 22 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फॉलो किया तो महिला ने उसे फॉलोबैक किया।

Read More वसई-विरार मनपा खर्च करेगी 24 करोड़ रुपए... अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू होगी नाला सफाई 

इसके बाद उसके साथ उनकी दोस्ती हो गई। 25 सितंबर को महिला के इस अमेरिकन दोस्त ने बताया कि वह उनके लिए एक महंगा गिफ्ट भेज रहा है। पहले तो महिला ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया था, लेकिन आरोपी ने कहा कि उसने पहले ही डिस्पैच कर दिया है।

Read More मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 

बता दें कि पीड़ित महिला ने बताया कि दो दिन बाद यानी 27 सितंबर को ही उन्हें एक महिला ने का फोन आया। उसने खुद दिल्ली कस्टम से बताते हुए कहा कि उनका 30 हजार डॉलर (करीब 24 लाख रुपए) एक गिफ्ट रिसीव हुआ है, लेकिन इसकी कस्टम ड्यूटी जमा नहीं हुई है। उस महिला ने गिफ्ट हासिल करने के लिए कस्टम ड्यूटी जमा कराने को कहा।

Read More मनपा प्रशासन ने अब पूरे मुंबई में दो टाइम झाडू लगाने का लिया निणर्य ... पर्यावरण को मिलेगा फायदा 

पीड़ित महिला ने आगे बताया कि 24 लाख रुपए के गिफ्ट की बात सुनकर उसके मन में लालच में आ गया। इसके बाद उसने महिला द्वारा बताए गए अकाउंट में कस्टम ड्यूटी के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये जमा कर दिए। बावजूद इसके, जब एक महीने बाद भी गिफ्ट उसके पास नहीं पहुंचा तो उसने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी आरोपी से कोई संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की जानकारी अपने पति को बताई। 

बता दें कि इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठगी का यह तरीका काफी पुराना हो चुका है। इस संबंध में लगातार लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग इस तरह से झांसे में आ जाते हैं। इसी तरह के मामले में पुलिस ने कुछ जालसाजों को पकड़ा भी था। इनमें कुछ विदेशी नागरिकों का भी हाथ हैं। 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा
सर्विस रोड पर बड़ी मात्रा में केरोसिन फैल गया, जिससे अधिकारियों को कुछ घंटों के लिए इस पर यातायात को...
मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...
मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...
मुंबई वासियों के लिए खोला गया पहला एलिवेटेड नेचर ट्रेल वॉकवे...
पुणे में नौकरी के पहले दिन ही एक युवक की चली गई जान !
ठाणे : सड़क हादसे में एमएसीटी ने घायल महिला को 29.39 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
वसई-विरार मनपा खर्च करेगी 24 करोड़ रुपए... अप्रैल के पहले सप्ताह शुरू होगी नाला सफाई 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media