बीजेपी नेता के मोहित कंबोज को मिली राहत, EOW ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला कोई सबूत

BJP leader Mohit Kamboj gets relief, EOW gives clean chit, no evidence found

बीजेपी नेता के मोहित कंबोज को मिली राहत, EOW ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला कोई सबूत

कथित बैंक घोटाले के आरोप का सामना कर रहे बीजेपी नेता मोहित कंबोज को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक अपराध शाखा ने मोहित कंबोज को क्लीन चिट दे दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि कंबोज के खिलाफ उन्हें जांच में कोई सबूत नहीं मिला है।

मुंबई : कथित बैंक घोटाले के आरोप का सामना कर रहे बीजेपी नेता मोहित कंबोज को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक अपराध शाखा ने मोहित कंबोज को क्लीन चिट दे दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि कंबोज के खिलाफ उन्हें जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। मोहित कंबोज पर कथित धोखाधड़ी का आरोप उस समय लगाया गया था, जब संजय पांडे मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे। कंबोज ने संजय पांडे के वित्तीय घोटालों को सीधे चुनौती दी थी। इसके बाद मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

गौरतलब है कि दिसंबर का महीना बीजेपी नेताओं के लिए अच्छा रहा है, जो विभिन्न मामलों में पुलिस की जांच का सामना कर रहे थे। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच में पाया कि इन नेताओं के कोई सबूत नहीं है। मोहित के अलावा जिन नेताओं को क्लीन चिट मिली उनमें बीजेपी नेता और विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता प्रवीण दरेकर, फिर पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे पूर्व नगरसेवक नील सोमैया, विधान परिषद के सदस्य प्रसाद लाड आदि का नाम शामिल है।

Read More महाराष्ट्र सरकार कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड के भारतीय रेलवे में विलय को मंजूरी देगी

मोहित कंबोज पर आरोप था की कंपनी ने 2011 से 2015 के बीच लिए कर्ज का भुगतान नहीं किया। कंबोज ने कर्ज इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) से लिया था। आरोप था कि जिस काम के लिए कर्ज लिया गया था, वहां उसका इस्तेमाल न करके दूसरी जगह उसका इस्तेमाल किया गया।

Read More भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया विधायक टी राजा सिंह ने

मुंबई पुलिस ने इस मामले में मोहित कंबोज और कंपनी के दो अन्य निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसकी जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। पुलिस की जांच में मोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, मोहित कंबोज के समर्थकों का कहना है कि  महाविकास आघाड़ी की सरकार बदले की राजनीति कर रही थी, इसी के मोहित को फसांने के लिए पुलिस ने षड्यंत्र रचा था जिसका खुलासा हो गया है।

Read More नई दिल्ली : आईआईटी खड़गपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एआई का इस्तेमाल करके 'रेल ट्रैक इंस्पेक्शन रोबोट' तैयार किया

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस की आर्थिक...
मुंबई:साइबर क्राइम सेल ने ठगों से लोगों के 1.49 करोड़ रुपये को सुरक्षित बचाया; गाइडलाइन जारी
वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 
मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी
मुंबई: बांद्रा पश्चिम के एक 27 वर्षीय व्यक्ति को धोखेबाजों ने 1.80 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए धोखा दिया
ठाणे: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 
मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े 2 मामलों को सीबीआई ने बंद कर दिया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media