पुलिस को आया फोन कॉल... मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी दाखिल!

Police got a phone call... Three terrorists linked to Pakistan filed in Mumbai!

पुलिस को आया फोन कॉल... मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी दाखिल!

मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी दाखिल हो गए हैं। इस संबंध में मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक फोन कॉल आया था। पुलिस ने अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी। हालांकि, पुलिस ने इस फोन कॉल को फर्जी बताया है। इस सिलसिले में बीड जिले एक शख्स से पूछताछ की गई, लेकिन फोन करने वाले का पता नहीं चल पाया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को 7 अप्रैल को दोपहर 12.05 बजे फोन कॉल आया।

मुंबई : मुंबई में पाकिस्तान से जुड़े तीन आतंकवादी दाखिल हो गए हैं। इस संबंध में मुंबई पुलिस को शुक्रवार को एक फोन कॉल आया था। पुलिस ने अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी। हालांकि, पुलिस ने इस फोन कॉल को फर्जी बताया है। इस सिलसिले में बीड जिले एक शख्स से पूछताछ की गई, लेकिन फोन करने वाले का पता नहीं चल पाया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को 7 अप्रैल को दोपहर 12.05 बजे फोन कॉल आया।

फोन करने वाले ने खुद का नाम राजा थोंगे बताया और कहा कि वह पुणे से बोल रहा है। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि दुबई से पाकिस्तान से संबंध रखने वाले तीन आतंकवादी तड़के (शुक्रवार को) मुंबई में घुसे। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि तीनों आतंकवादी अवैध गतिविधियों में शामिल थे और कथित तौर पर जिस वाहन का वे इस्तेमाल कर रहे थे उसका पंजीकरण नंबर भी मुहैया कराया। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने कॉल मिलने के बाद चौकसी बढ़ा दी।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...

स्थानीय पुलिस की टीमों के अलावा अपराध शाखा को भी जांच में लगाया गया। अधिकारी ने कहा कि, फोन करने वाले शख्स ने फोन करने के कुछ समय बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस ने फोन नंबर का पता लगाने की कोशिश की, जो बीड जिले के आष्टी के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस की एक टीम आष्टी गई और उस व्यक्ति से पूछताछ की जिसने दावा किया कि जिस फोन नंबर से कॉल किया गया था वह उसका नहीं था और वह किसी आतंकवादी के बारे में नहीं जानता था। अधिकारी ने कहा, वेरिफिकेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कॉल को झूठा करार दिया गया।

Read More मुंबई के कांदिवली इलाके में चलती कार में महिला से गैंगरेप... नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (1), 505 (2), और 182 के तहत गलत जानकारी देने के लिए अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकियों ने मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था।

Read More मुंबई में अप्रैल में बेमौसम बारिश का अनुमान... तीन दिनों तक दिन का तापमान बढ़ने का अनुमान, हवा में रहेगी नमी

करीब साठ घंटे तक मुंबई बंधक बन चुकी थी। इस आतंकी हमले में 166 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई के आतंकी हमले को नाकाम करने के अभियान में मुंबई पुलिस, एटीएस और एनएसजी के 11 लोग वीरगति को प्राप्त हो गए थे। वहीं, नौ आतंकियों को पुलिस ने ढेर कर दिया था, जबकि पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी गई थी।

Read More  मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; 8 ट्रांसजेंडर्स 

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण ठाणे में लोन विवाद में दुकानदार का अपहरण
महाराष्ट्र के ठाणे से एक लोन विवाद की खबर सामने आ रही है। जहां एक मोबाइल फोन रिपेयर शॉप के...
महाराष्ट्र की मस्जिद में ब्लास्ट, AIMIM नेता ने आरोपियों पर UAPA लगाने की उठाई मांग
कुणाल कामरा का मुंबई आने पर “शिवसेना शैली” में स्वागत किया जाएगा - राहुल कनाल 
वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में होगा पेश!
पालघर में केरोसिन ले जा रहा टैंकर पुल से नीचे गिर गया...  सर्विस रोड पर कुछ घंटों तक यातायात बाधित रहा
मुंबई समेत पूरे राज्य में गुढीपाडवा के मौके पर 86,814 वाहनों का हुआ पंजीकरण...
मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media