देवनार कत्ल खाने पर लगेंगे 300 सीसीटीवी 2 वीडियो वाल ,5 एल ई डी सक्रीन और 12 पीटी जेड कैमरा लगाया गया
300 CCTVs, 2 video walls, 5 LED screens and 12 PTZ cameras will be installed at Deonar slaughter house.
19.jpg)
ईद के अवसर पर देवनार कत्ल खाने पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मनपा प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से और बकरों एव अन्य जानवरों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी, वीडियो वाल और एल ई डी और पीटी जेड कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है।
मुंबई। ईद के अवसर पर देवनार कत्ल खाने पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मनपा प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से और बकरों एव अन्य जानवरों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी, वीडियो वाल और एल ई डी और पीटी जेड कैमरा लगाने का निर्णय लिया गया है।
बता दे कि अभी दो दिन बाद आने वाली ईद रमजान ईद है जबकि 28 जून को बकरा ईद मनाई जाएगी। मनपा प्रशासन बकरा ईद पर बड़ी संख्या में देवनार कत्ल खाने पर बकरे और जनावर आते है । मनपा ने इसी के चलते देवनार कत्ल खाने की सुरक्षा को लेकर मनपा ने देवनार कत्ल खाने पर 300 सिसी टीवी ,दो वीडियो वाल और 5 एल ई डी स्क्रीन लगाई जाएगी।चारो तरफ कैमरे के द्वारा नजर रखने के लिए 12 कैमरे लगाए जाएंगे। देवनार क़त्ल खाने पर की जाने वाली सुविधा की जानकारी देते हुए कत्लखाने के महाप्रबंधक कलीम पासा पठान ने जानकारी दी कि बकरी ईद पर बकरे और अन्य जानवर लगभग पन्दरह दिन पहले क़त्ल खाने में आ जाते है जिसके चलते अभी से सुरक्षा की तैयारियां की जा रही है। बकरा ईद के समय देवनार कत्लखाने पर लगभग दो से ढाई लाख बकरे और १२ से १५ हजार भैंस का आयात किया जाता है। बकरो और जानवरो का मेडिकल जाँच करना जरूरी होता है इसके लिए इन्हे पहले से लाया जाता है। देवनार कत्लखाना एशिया का सबसे बड़ा कत्लखाना है जो कि ६४ एकड़ में फैला हुआ है। मनपा ईद के समय जानवरो की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थाई क्षमता वाले अतिरिक्त शेड निर्माण किया जाता है। पशुओं के लिए पानी, चारा, प्राथमिक पशु चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की गई है।मनपा ने सुविधा मुहैया कराने के लिए अभी से निविदा प्रक्रिया शुरू की है इस तरह की जानकारी महाप्रबंधक ने दी।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List