धारावी के बाद अब बांद्रा ट्रीट मेंट प्लांट के लिए भी कटेंगे 547 पेड़...
After Dharavi, now 547 trees will be cut for Bandra treatment plant...
3.jpg)
बांद्रा ट्रीटमेंट प्लांट में अड़चन बन रहे 547 में से 204 पेड़ों को काटने और 343 को ट्रांसप्लांट किया जाना है। महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण अधिनियम 1975 की धारा 8 (3) (सी) के तहत, किसी विशेष क्षेत्र से पेड़ों को काटने का निर्णय मनपा आयुक्त जो वृक्ष प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं उनकी अनुमति देने के बाद पेड़ो को काटने की नोटिस दी जाती है।
मुंबई: धारावी के बाद अब मनपा ने बांद्रा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के विकास के लिए 547 पेड़ों को काटने के लिए नोटिस निकाला है। मनपा ने पेड़ो को काटने के लिए लोगो से शिकायत और सुझाव मांगा है। बता दे कि मनपा प्रशासन को मुंबई में निकलने वाले दूषित पानी को ट्रीट करने के लिए सात जगहों पर ट्रीट मेंट प्लांट बनाने का निर्णय लिया है। मनपा ने अभी कुछ दिन पूर्व धारावी ट्रीट मेंट प्लांट बनाने में बाधा बन रहे 403 पेड़ो को काटने के लिए नोटिस निकाला था। मनपा अब बांद्रा ट्रीट मेंट प्लांट बनाने में अड़चन बन रहे 547 पेड़ों को काटने की नोटिस निकाली है।
बांद्रा ट्रीटमेंट प्लांट में अड़चन बन रहे 547 में से 204 पेड़ों को काटने और 343 को ट्रांसप्लांट किया जाना है। महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) पेड़ों की सुरक्षा और संरक्षण अधिनियम 1975 की धारा 8 (3) (सी) के तहत, किसी विशेष क्षेत्र से पेड़ों को काटने का निर्णय मनपा आयुक्त जो वृक्ष प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं उनकी अनुमति देने के बाद पेड़ो को काटने की नोटिस दी जाती है।
उल्लेखनीय है कि मुंबई में समुद्र में छोड़े जाने वाले दूषित पानी पर प्रक्रिया करने के लिए इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया था जिसमें बांद्रा और धारावी प्लांट शामिल थे। इसके अलावा वर्ली, वर्सोवा, मलाड, भांडुप और घाटकोपर में भी ट्रीटमेंट पलांट का काम शुरू होगा। इन सभी सात सीवेज ट्रीटमेंट केंद्रों की संयुक्त क्षमता 246.40 करोड़ लीटर पानी को रोजाना ट्रीट कर समुद्र में छोड़ा जाएगा। जिसका फायदा पर्यावरण को होगा।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List