बांद्रा के रिक्लेमेशन क्षेत्र में एसटीपी प्लांट की योजना लगाने के लिए ५,०० से अधिक पेड़ों को हटाया जाएगा
Over 5,000 trees to be removed to plan STP plant in Bandra's reclamation area
13.jpg)
स्थानीय लोगों ने मनपा के गार्डन विभाग के ईमेल आईडी पर ईमेल भेज कर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बारे में जोरू बथेना ने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखकर मनपा यहां प्रोजेक्ट लगा रही है। पेड़ों को हटाने के मामले में नाम के लिए सूचना जारी की गई है। इसके बारे में पूरा विवरण बताया नहीं गया है।
मुंबई : मुंबई में गंदे पानी की प्रक्रिया कर पुन: उपयोग लायक बनाने के लिए मनपा की ओर से ७ बड़े एसटीपी प्लांट बनाए जा रहे हैं। इसी के तहत बांद्रा-पश्चिम स्थित बांद्रा रिक्लेमेशन में भी एसटीपी प्लांट बनाया जा रहा है। यहां एक एसटीपी प्लांट के लिए मैदान में कुल ७१९ पेड़ों में से ५४७ पेड़ों को हटाया जाएगा।
कुछ पेड़ों को काटा जाएगा तो कुछ पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा। यह अलग बात है कि ट्रांसप्लांट पेड़ों में जिंदा रहने वालों का प्रमाण बहुत कम होता है। यहां से पेड़ों को हटाने के संदर्भ में मनपा ने अधिसूचना जारी कर स्थानीय लोगों से सुझाव मंगवाया है।
एक अन्य नागरिक ने कहा कि बांद्रा में पहले से वृक्षों की संख्या कम है। मनपा यहां पटवर्धन पार्क में अंडरग्राउंड पार्विंâग योजना ला रही है, जिसके तहत कई सौ पेड़ काटे जाएंगे और अब यह दूसरी परियोजना लाकर ५४७ पेड़ काटने की तैयारी में है। बांद्रा रिक्लेमेशन में होनेवाली पेड़ों की कटाई और हटाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।
स्थानीय लोगों ने मनपा के गार्डन विभाग के ईमेल आईडी पर ईमेल भेज कर अपना विरोध जताना शुरू कर दिया है। इस बारे में जोरू बथेना ने कहा कि लोगों को अंधेरे में रखकर मनपा यहां प्रोजेक्ट लगा रही है। पेड़ों को हटाने के मामले में नाम के लिए सूचना जारी की गई है। इसके बारे में पूरा विवरण बताया नहीं गया है।
हमने मनपा से संपर्क कर जानकारी मांगने की कोशिश की थी। लेकिन मनपा हमें अंधेरे में रखकर अपना अभियान पूरा करने में जुटी है। हमारा विकास का विरोध नहीं है, लेकिन इस तरीके से बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर विकास की योजना सिर्फ अपने फायदे के लिए लाना गलत बात है। ऐसे में हम इसका विरोध करते हैं। इस मामले में जल्द ही हम लोग मनपा आयुक्त से मिलकर अपना विरोध जताएंगे।
Today's E Newspaper
Related Posts
Post Comment
Latest News
.jpg)
Comment List