40 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला से सायबर ठगी... रिवार्ड पॉइंट देने के नाम पर निकाल लिए 9.16 लाख रुपये

40 year old chartered accountant woman cheated in cyber fraud... 9.16 lakh rupees were withdrawn in the name of giving reward points

40 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला से सायबर ठगी... रिवार्ड पॉइंट देने के नाम पर निकाल लिए  9.16 लाख रुपये

इसके बाद जब सोनीगरा ने दोबारा कोशिश की तो उन्हें ओटीपी नंबर मिला, जिसे उन्होंने लिंक में भर दिया और इस बार भी ओटीपी अमान्य घोषित कर दिया गया। जब ओटीपी नंबर दो बार अमान्य घोषित किया गया तो सोनीगरा को संदेह हुआ और जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसे दो लेनदेन दिखाई दिए।

मुंबई : एक 40 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला को साइबर जालसाजों ने 9.16 लाख रुपये का चूना लगाया है। साइबर जालसाजों ने महिला को मैसेज भेजकर और रिवॉर्ड प्वाइंट प्राप्त करने का लालच देकर धोखाधड़ी की है। भायखला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सारिका सोनीगरा को बुधवार शाम को एक मैसेज मिला जिसमें लिखा था कि प्रिय उपभोक्ता, एक्सिस बीएनके रिवॉर्ड पॉइंट 9850 रुपये आज तक समाप्त हुए पॉइंट में से सफलतापूर्वक अर्जित कर लिए गए हैं।

इस मैसेज के साथ एक लिंक भी था, जिस पर क्लिक करने पर सोनीग्रा को ग्राहक आईडी, पासवर्ड जैसी जानकारी भरने के लिए कहा गया, जिसे सोनीगरा ने भर दिया। फॉर्म में मांगा गया विवरण भरने के बाद, सोनीगरा को एक ओटीपी नंबर प्राप्त हुआ जिसे उसने लिंक में भर दिया। जिसमें उन्हें एक संदेश मिला कि लिंक अमान्य है।

Read More मुंबई : 1 अप्रैल 2025 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य  

इसके बाद जब सोनीगरा ने दोबारा कोशिश की तो उन्हें ओटीपी नंबर मिला, जिसे उन्होंने लिंक में भर दिया और इस बार भी ओटीपी अमान्य घोषित कर दिया गया। जब ओटीपी नंबर दो बार अमान्य घोषित किया गया तो सोनीगरा को संदेह हुआ और जब उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसे दो लेनदेन दिखाई दिए।

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

सोनीगरा के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने कुल 9.16 लाख रुपये निकाल लिए थे। सोनीगरा ने इसकी शिकायत भायखला पुलिस से की, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More मुंबई : पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ग्रोवेल मॉल; तुरंत बंद करने का आदेश 

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

 मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज मुंबई: स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका; मुंबई पुलिस ने मांग को कर दिया खारिज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में स्ंटैडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को झटका लगा है....
ठाणे :  उल्हासनगर नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए  988.72 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पलटा इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला, कहा था- ब्रेस्ट पकड़ना दुष्कर्म नहीं
नई दिल्ली: जब भी लोकसभा सदन में कुछ बोलने के लिए खड़े होते हैं तो बोलने नहीं दिया जाता - राहुल गांधी 
लातूर नगर निगम पर 2.63 करोड़ रुपये का गैर-कृषि कर बकाया; यशवंतराव चव्हाण कॉम्प्लेक्स सील 
पालघर में कई टन अनाज जलकर खाक
मुंबई : दिशा सालियान हत्याकांड पर अदालत फैसला लेगी - प्रकाश अंबेडकर

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media